भक्ति नृत्य करते हुए विशेष अष्ट द्रव्य के थाल सजाकर की गयी सिद्धचक्र महामंडल विधान की पूजन

JAIN SANT NEWS रामगंजमडी

भक्ति नृत्य करते हुए विशेष अष्ट द्रव्य के थाल सजाकर की गयी सिद्धचक्र महामंडल विधान की पूजन

रामगंजमंडी

नगर इन दिनो धर्म भक्ति का अमृत बरस रहा है विगत 4 दिनों से सिद्धचक्र महामंडल विधान शांतिनाथ जैन मंदिर मे हो रहा है सुबह से भक्तो का आगमन जिनालय मे शुरू हो जाता है।

सभी इस भक्ति की गंगा मे डुबकी लगा रहे है। वही शनिवार को इस महामंडल विधान मे 64 अर्घ समर्पित किये गए।मंगल अभिषेक शांतिधारा का पुण्य लाभ प्रदीपकुमार प्रतीक सोनी, नाथुलाल गजेन्द्र सिंघल, कैलाशचंद जगदीशचंद सिंघल, अजित कुमार राजेश कुमार सेठी को मिला वही इस आयोजन मे शांतिनाथ महिलामंडल द्वारा विशेषरूप से अष्ट द्रव्य के थाल सजाकर लाए गए।

जिसे सभी ने भक्ति नृत्य करते हु समर्पित किये।इसमे महिलामंडल अध्यक्ष शोभना सावला, सांस्कृतिक मंत्री सोनिया बागडिया, सुलोचना लुहाडीया व समस्त महिलामंडल ने अपना सहयोग दिया। साथ ही सभी भक्ति मे सराबोर नज़र आए।

कही भक्तिमय भजनों पर सभी झूमते दिखे। बमनी से आए संगीतकार प्रशांत जैन ने अपनी भक्तिमय धुनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही शुक्रवार की संध्या की बेला मे मंगल आरती का पुण्य लाभ प्रभुलाल सुनील कुमार परिवार को मिला शुक्रवार की बेला मे सुनील शास्त्री ने कहा सभी जीव सुख चाहते है और दुखो से डरते हैं हमारे दुखो का अंत मात्र धर्म के द्वारा ही संभव है इसलिए हमे धार्मिक क्रिया करके दुखो को दूर करने का प्रयास करना चाहिए एक उदाहरण के माध्यम से बताया की जिस प्रकार वृक्ष के नीचे बैठने से छाया स्वतः प्राप्त हो जाती है ठीक उसी तरह हमे धर्म की शरण मे सुखो की प्राप्ति होती है

अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *