आर्यिका विप्रभमति माताजी के सानिघ्य में हो रहा है 10 दिवसीय जिन सहस्त्रनाम विधान
बड़नगर



धर्म परायण नगरी बड़नगर में सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमती माताजी की शिष्या आर्यिका105 विप्रभमति माताजी के सानिध्य में अष्टानिका पर्व के पुनीत पर्व पर पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमति माताजी द्वारा रचित 10 दिवसीय जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान किया जा रहा है। माताजी द्वारा इसकी रचना बहुत ही सरल शब्दों में की है। यह सचमुच बहुत ही सारगर्भित है।


यह विधान 6 जुलाई से 15 जुलाई तक होगा। इस महामंडल विधान कराने का स्वर्णिम पुण्य लाभ समस्त बड़नगर जैन समाज को प्राप्त हो रहा है। इस आयोज़न में सभी उत्साह से भाग ले रहे है।


श्रीमती माला सोनी ने बताया की सभी नगर वासी इस आयोजन में भाग लेकर अपने जीवन को धर्म की खुशबू से महका कर अपने आप को धन्य मान रहे है।
यह महामंडल विधान
प्रतिदिन प्रातःबेला में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एमपी चोक पर हो रहा है। यह विधान श्री कैलाश शास्त्री भोपाल के कुशल संयोजन में हो रहा है। श्री मति सोनी ने बताया की आर्यिका माताजी द्वारा विधान के मध्य में प्रश्न मंच का आयोजन किया जाता है।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
