पूर्णमति माताजी की आगवानी में इंदौर की धर्म प्रेमी गुरु भक्त समाज ने फिर एक इतिहास रचा

JAIN SANT NEWS इंदौर

पूर्णमति माताजी की आगवानी में इंदौर की धर्म प्रेमी गुरु भक्त समाज ने  फिर एक इतिहास रचा

इंदौर

संत शिरोमणि परम पूज्य आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महामुनिराज की परम प्रभावक शिष्या परम् वंदनीय  आर्यिका श्री पूर्णमति जी माताजी ससंघ का भव्य महामंगल प्रवेश रविवार इंदौर की पावन भूमि पर हुआ। हजारों की संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर एक नया इतिहास रचा ठीक  प्रातः 7.30 बजे भव्य मंगल प्रवेश शोभायात्रा सत्य साई स्कूल विजय नगर चौराहे से निकली  समवशरण मन्दिर कंचन बाग परिसर पर पहुचकर धर्म सभा मे परिवर्तित हो गई।

शोभा यात्रा के सयोंजक पुलक मंच परिवार इंदौर के प्रदीप बड़जात्या, कैलाश लुहाड़िया, पुर्व D S P  डी.के जैन साहब,एम.के जैन सी ए, अक्षय कासलीवाल,एवं अन्य समाज श्रेष्टी थ सभी समाजजनों के विशेष सहयोग से  भव्यता पूर्ण  अनुशासन के साथ समोशरण मंदिर पर सानंद सम्पन हुई। आपको बता दे इंदौर वह धरा है जहां पूर्णमति माताजी को आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज के प्रथम दर्शन प्राप्त हुए थे।इस अवसर पर माताजी ने कहा यह चतुर्मास ऐतिहसिक नही आध्यात्मिक होगा। साथ ही उन्होने कहा की मै आदरणीय पंडित रतनलाल जी शास्त्री साहब की परम उपकारी हु की जिन्होंने मुझे 12 वर्ष की शिक्षा ढाई वर्ष मे पुरी कराकर मुझे पूज्य गुरुदेव के पास ले जाकर उनसे परिचित करवाया..

मेने गुरुदेव के चरणों मे अपने आप को समर्पित कर दिया..गुरुदेव ने मुझे आर्यिका पद से सुशोभित कराया गुरुदेव तक पहुंचने का मार्ग मुझे पंडित साहब ने बताया वही आचार्य विद्यासागर जी का 55 दीक्षा महोत्सव आर्यिका पूर्णमती माताजी ससंघ के सानिध्य मे 4 जून को समोशरण मंदिर कंचनबाग़ मे मनाया जायेगा।

संकलित अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *