मुनिश्री ने शाकाहार को अपनाने‎ पर विशेष जोर दिया एवं‎ शाकाहार के लाभ भी बताए।‎

JAIN SANT NEWS आरोन

मुनिश्री ने शाकाहार को अपनाने‎ पर विशेष जोर दिया एवं‎ शाकाहार के लाभ भी बताए।‎

आरोन

आराेन‎ नगर मे आचार्य श्री विद्यासागर ‎ ‎ पब्लिक स्कूल में छात्र जीवन में ‎ ‎ व्यक्तित्व का विकास विषय पर‎ विशेष उद्बोधन  मुनि अक्षय सागर ने दिया उन्होने स्कूल  के ‎ ‎ छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया । जानकारी को सांझा करते हुए जैन के समाज के सुनील‎ झंडा ने बताया कि छात्र- छात्राओं‎ के अभिभावकों एवं विद्यालय‎ प्रबंधन के विशेष  आग्रह पर शनिवार को‎ नगर में विराजित  आचार्य श्री विद्या‎ सागर महाराज के शिष्य अक्षय‎ सागर, नेमि सागर, शैल सागर,‎ अचल सागर एवं ऐलक उपसम‎ सागर के सानिध्य में दोपहर में 1‎ बजे से छात्र जीवन में व्यक्तित्व‎ का विकास विषय पर मुनि संघ‎ द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को‎ मार्ग दर्शन प्रदान किया गया।‎

इस अवसर पर मुनि श्री ‎ अक्षय सागर ने महाराज  विद्यार्थी जीवन में‎ शिक्षा के महत्व को बताते  हुए कहा कि शिक्षा एवं‎ शिक्षण का उद्देश्य जीवन निर्वाह‎ ‎नहीं जीवन निर्माण के लिए  होना चाहिए।‎ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शिक्षा के माध्यम‎ से छात्र-छात्राए अपने जीवन का‎ सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।‎ सभी को यह समझना होगा कि‎

शिक्षा का सदुपयोग हम अपने‎ जीवन में कैसे कर सकते हैं।‎ साथ ही मुनिश्री ने शाकाहार को अपनाने‎ पर विशेष जोर दिया एवं‎ शाकाहार के लाभ भी बताए।‎ एवम ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎

मुनिश्री ने मांसाहार के दुष्प्रभाव‎ बताते हुए सभी छात्र-छात्राओं को‎ कभी भी मांसाहार न करने का‎ संकल्प लेने के लिए प्रेरित‎ किया।‎

संकलित अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *