आचार्य प्रज्ञासागर महाराज ने गर्भ संस्कार विधि प्रशिक्षण शिविर मे घर, परिवार और समाज में सबके सहयोग पर बल दिया

JAIN SANT NEWS इंदौर

आचार्य प्रज्ञासागर महाराज ने गर्भ संस्कार विधि प्रशिक्षण शिविर मे घर, परिवार और समाज में सबके सहयोग पर बल दिया

इंदौर

जैन संस्कार फाउंडेशन के तत्वाधान मे वैभव नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 प्रज्ञासागर महाराज के सानिध्य मे गर्भ संस्कार विधि का प्रशिक्षण शिविर आहूत हुआ ।आचार्यश्री ने अपने धारा प्रभाव उद्बोधन मे घर, परिवार और समाज में सबके सहयोग पर बल दिया- इस पर विशेष ध्यान इंगित करते हुए कहा आज अगर घर-परिवार टूट रहे है तो उसका एक ही प्रमुख कारण है हम कभी भी परिवार मे अपनों का उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यो का धन्यवाद नहीं दे पाते! उन्होने जोर दिया की यदि घर मे पत्नी कभी भोजन अच्छा स्वादिष्ट बनाए तो तुरंत धन्यवाद कहने की आदत हमेशा डालो। इस पर एक उदाहरण देते हुए कहा हम जब भी होटल में जाने पर जब जरा सा भी अच्छा कुछ खाते हैं तो वेटर को टिप के साथ धन्यवाद देकर आते हैं। फिर हम अपनी पत्नी को क्यों नहीं। आगे कहा स्त्री को हमेशा अपनी तारीफ सुनना पसंद करती है। बस आप कभी थोड़ी सी प्रशंसा कर दो और देखो घर स्वर्ग सा हो जाएगा। वहीं इसके विपरीत पुरुष सेवा चाहता है। वो ऑफिस से जब भी घर आए तो चाय और पानी बिना बोले उसे टेबल पर मिलेगा और दो रोटी गरम बनाकर दोगे तो उसे लगेगा मैं कितना खुशनसीब हूं। अंत मे कहा हमेशा याद रखें घर, परिवार और समाज में सबका सहयोग मिलता है तो परिवार ऊंचाइयों को प्राप्त करता है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *