जैनाचार्य विद्यासागर जी महाराज के जीवन पर आधारित फीचर फिल्म का उत्तर प्रदेश राज्य प्रीमियर आगरा मे PNC समूहू के सौजन्य से सम्पन्न!
आगरा
दि.27-06-2022, आगरा जैन समाज ने श्री टाकीज पर पी एन सी समूहू के सौजन्य से जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म अन्तर्यात्री महापुरुष का प्रीमियर शो करा कर रचा एक नया इतिहास! फिल्म के प्रीमियर के लिए जहां मुम्बई से फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक, टी वी स्टार गजेन्द्र चौहान समेत फिल्म के कलाकार विशेष रूप से पधारे! इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी के रूप मे जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के बडे भाई श्री महावीरजी अष्टगे जैन पधारे!

आगरा दिगंबर जैन परिषद के मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू ने बताया की जैन समाज मे फिल्म के प्रति इतना उत्साह था कि श्री टाकीज पर प्रात: 9 बजे के शो के लीये प्रात: 8 बजे से ही तांता लगने लगा! प्रीमियर शो के लीये प्रयोजक परिवार के द्रारा श्री टाकीज को गुब्बारे, होर्डिंग आदि से सजाया गया था, रैड कार्पेट व बैंड बाजो के साथ वैलकम कीया गया! शो के दौरान आचार्य श्री से जुडे अनेक प्रसंगो को देख अनेक बार दर्शक भावुक होते दिखे!

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विद्यासागर महाराज के गृहस्थ जीवन के बड़े भाई महावीर जी जैन अष्टगे एवं श्री प्रदीप जैन PNC महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन जी केक के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ।
प्रदीप जैन पीएनसी द्वारा बाहर से आये हुये अतिथीयो का स्वागत किया तो महापौर परिषद के अध्यक्ष व महापौर श्री नवीन जैन ने फिल्म की सराहना करते हुये कहा कि आचार्य विद्यासागर के तप और त्याग पर बनी फिल्म सभी को देखनी चाहीये ! इस अवसर पर पी एन सी परिवार के चक्रेश जैन योगेश जैन व सभी परिवारजन भी उपस्थित थे! कानपूर, कन्नौज , अलीगढ, फिरोजाबाद, एटा , गाजियाबाद आदि से भी लोग पधारे!

इस अवसर पर श्री पूरन डाबर सुनील विकल भंते सिद्धार्थ रतन हाजी अल्ताफ हुसैन सीएमओ अरुण कुमार जी डॉक्टर, डाक्टर विकास जैन, मुकेश जैन, जितेंद्र जैन अखिल बरोलिया विमलेश जैन संजय जैन एनके एक्सपोर्ट्स निरंजन लाल जी बैनाड़ा पन्नालाल जी बैनाड़ा हीरालाल जी बैनाड़ा निर्मल मोठ्या
आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जी जैन महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार अर्थमंत्री राकेश जैन पर्दे वाले कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल राजेंद्र जैन एडवोकेट मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू कमल कुमार जैन सतीश चंद जैन चौधरी गौरव जैन दीपक जैन शुभम जैन अक्षय जैन प्रवीण जैन नेताजी पंकज जैन अंकेश जैन कुमार मंगलम जैन अनुराग जैन

श्रीमती ममता जैन बाकलीवाल श्रीमती रेखा जैन श्रीमती वंदना जैन श्रीमती सुषमा जैन पार्षद श्रीमती अलका जैन आदि उपस्थित थे
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
