जैन संत भूतबलि सागर ससंघ को चातुर्मास के लिए श्रीफल करेंगें भेट
पिड़ावा

पिड़ावा सकल दिगम्बर जैन समाज के सानिध्य में पिड़ावा चातुर्मास के लिए रविवार को मोड़ी (म.प्र.)जाकर श्रीफल भेंट करेंगें।जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया की जैन धर्म जिनशासन में चातुर्मास का अत्यधिक महत्व है। तीर्थंकर भगवंतों की दिव्य ध्वनि अनुसार मुलाचार में इसका वर्णन किया गया है। मुनियों के लिए विहार को विराम दें कब कैसे एक स्थान पर स्थिर रहकर साधना का प्रावधान है वर्षायोग इसमें 4 माह तक एक ही स्थान पर रहकर साधना करनी होती है।
ऐसे चतुर्थ काल के सन्तपरम पूज्य 108 श्री भूतबलि सागर महाराज ससंघ का चातुर्मास पिड़ावा नगर में करवाने के लिए रविवार को मोड़ी(म.प्र।)के लिए 3बसों व20फोरव्हीलर,20बाईक से300श्रावक,श्राविकाये महाराज श्री के चरणों में श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगें महाराज 2बजे घोषणा करेंगें की चातुर्मास पिड़ावा,सुसनेर,देवास,आष्टा इनमें से किस जगह करना है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
