पूज्य गुरुदेव वर्धमान साग़र महाराज की रामगंजमडी की सीमा पर कि गई भव्य आगवानी।
रामगंजमडी

सुबह की बेला एक उत्साह उमंग लेकर आई जब वात्सलय वारिधि आचार्य श्री108 वर्धमान साग़र महाराज संघ 27 पिच्छी का रामगंजमडी की सीमा पर आगमन हुआ समाजजन ने मारवाड़ा चौराहा पहुचकर मंगल आगवानी की।














जैसे ही नगर की सीमा पर आए जय जय जयकारो की गूंज होने लगी अभूतपूर्व आगवानी में पूज्य गुरुदेव की मंगल आगवानी चरण वंदन कर,पद प्रक्षालन कर,मंगल आरती करते हुए सुविधा कोल्ड स्टोरेज पर की गई वही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी होते हुए पूज्य गुरुदेव सुकेत रोड पर आए मार्ग पर जगह जगह भक्तो ने भाव भीनी आगवानी की पूज्य गुरुदेव श्री महावीर जी तीर्थ की ओर अपने कदम बढ़ा रहे है। इन अभूतपूर्व क्षणों के कही भक्त साक्षी बने आपको बता दे रामगंजमडी को स्वर्णिम अवसर मिला तारीख से आचार्य श्री का आचार्य पदारोहण दिवस 24 जून को आता है एवम मिति अनुसार आषाढ़ सुदी दूज 1 जुलाई को हेसंघ में भी 30 जून ओर 1 जुलाई को मनाया जावेगा
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
