लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का जैन समाज के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

JAIN SANT NEWS निवाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का जैन समाज के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

निवाई

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महावीर ढाबे पर बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का जैन समाज के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। कोटा से जयपुर की ओर जा रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैन समाज के पदाधिकारियों से चर्चा करके जन समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी प्रमुख समाज सेवी विष्णु बोहरा, अग्रवाल समाज चौरासी अध्यक्ष हुकमचन्द जैन लायंस क्लब अध्यक्ष ज्ञानचंद सोगानी, प्रवक्ता विमल जौला, राकेश संघी, मनोज पाटनी, अशोक बिलाला, पार्षद नितिन छाबड़ा संजय सिरस एवं मोहित चंवरिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *