वात्सलय वारिधि आचार्य वर्धमान साग़र महाराज संघ का मंगल आगमन 19 को भवानीमंडी में
भवानीमंडी
महान पुण्योदय का यह अवसर होने जा रहा है भव्य मंगल प्रवेश बीसवीं सदी के प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांतिसागर जी महाराज के पंचम पट्टाधीश *परम पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ* (27 पिच्छीका) सहित गोमटेश्वर बाहुबली महामस्तकाभिषेक के बाद प्रथम राजस्थान मंगल प्रवेश का सौभाग्य भवानीमंडी की पावन धरा को दिनांक 19/6/2022 रविवार को प्रातः कृषिउपज मंडी प्रांगण में प्राप्त होने जा रहा है। इस अवसर पर पूज्य आचार्य श्री की भव्य मंगल अगवानी की जावेगी।तत्पश्चात आचार्य श्री की मंगल प्रवचन व आहारचर्या तत्पश्चात सकल जैन समाज भवानीमंडी, किशनगढ़ कोटा, रामगंजमंडी, भानपुरा, पिड़ावा सुसनेर कड़ोदिया मिश्रोली आदि कई जगह से पधारे हजारो साधार्मियो का वात्सल्य भोज का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण में होगा।
आहारचर्या व सामायिक के बाद तत्व चर्चा ततपश्चात सायंकाल आचार्य श्री का ससंघ सहित मंगल विहार जैन मंदिर होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से बिरला कॉलेज की तरफ होगा। उपरोक्त कार्यक्रमो में आरके मार्बल परिवार व कई राज्य मंत्री भी उपस्तिथ रहेंगे।सभी साधर्मियो से भगवान महावीर महामस्तकाभिषेक महोत्सव समिति, श्री महावीरजी एवम सकल दिगम्बर जैन समाज भवानीमंडी। ने सभी से निवेदन किया है कि सभी जगहो से अधिक संख्या में पधार कर 27 चलते फिरते भगवंतों का एक साथ दर्शन करके अपना जीवन सार्थक करे।अधिक जानकारी के लिए आयोजको द्वारा नंबर भी जारी किए है।
विजय जैन 9460518399
नरेंद्र सांवला 9460519010
प्रदीप पाटनी 9413808079
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
