आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी महामुनिराज के दर्शन के गांव के जन सेलाब उमड़ा महाराज श्री ने सभी को शाकाहार का मंत्र दिया

JAIN SANT NEWS झुमरीतिलैया

आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी महामुनिराज के दर्शन के गांव के जन सेलाब उमड़ा महाराज श्री ने सभी को शाकाहार का मंत्र दिया

झुमरीतिलैया

परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महामुनिराज के परम
प्रभावक शिष्य परम पूज्य आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज का मंगल विहार झुमरी तिलैया से सम्मेद शिखर के लिए हुआ। रास्ते में जहां भी महाराज श्री का आहार ओर रात्रि विश्राम हो रहा है, वहाँ लोग दर्शन के लिए पूरी गांव के लोग पधार रहै है। गुरुदेव ने सभी को शाकाहार का मंत्र दिया, और कहा कि आप सभी जिस धर्म को मानते है उस भगवान के मंदिर जाए और ये सोचे कि जो जीव को आप मारते है उसमे भी जान है। इसलिए उस जीव को ना मारे। गांव के लोगो ने कहा कि हम सभी कोशिश करेंगे। आगे मरकचो गांव के लोग दर्शन को आकुल व्याकुल थे। आलम यह रहा पूरे गांव में जन सैलाब गुरूवर के दर्शन को उमड़ पड़ा।

गुरुदेव सभी को मंगल आशीर्वाद देते हुए कहा सभी अपने जीवन में शुद्ध शाकाहारी बने तो आप का जीवन सुख मय होगा। जानकारी देते हुए जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा,नवीन जैन ने बताया की

इसके बाद गांव के सभी लोगो ने गुरूवर के चरण वंदन किये। मंगल विहार में कोडरमा के मनीष सेठी,सिमा सेठी, तुभयं सेठी,,राज कुमार अजमेरा, रतलाम,जावरा की एडवोकेट महक कियावत,समय कियावत के साथ कई शहरों के भक्त भी चल रहे है।

संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *