धर्म परायण नगरी लसाडिया ग्राम में आज भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी स संघ के पावन सानिध्य में दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ भव्य आगाज

श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर लसाडिया में दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में श्री भागचंद-कान्ता देवी पाटनी विवेक विहार जयपुर ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का किया भव्य शुभारंभ

फागी
धर्म परायण नगरी लसाडिया ग्राम में आज भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी की स संघ के पावन सानिध्य में , प्रतिष्ठाचार्य डा.अभिषेक जैन शिक्षाचार्य दमोह के दिशानिर्देश में विभिन्न मंत्रोच्चारणों के बीच दो दिवसीय चल रहे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में श्री भागचंद -कांता देवी पाटनी विवेक विहार जयपुर ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ



,जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अवगत कराया कि कार्यक्रम में श्री जी का अभिषेक शांतिधारा बाद गुरु आज्ञा, आचार्य निमंत्रण के बाद बेन्ड बाजो के द्वारा सोभाग्यवती महिलाओं के द्वारा भव्य घट यात्रा निकाली गई,

यह घटयात्रा कस्बे में होती हुई वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव स्थल पर पहुंची, जहां पर महिलाओ द्वारा मंडप शुद्धि की गई,बाद में भागचंद- कान्ता देवी पाटनी परिवार विवेक विहार जयपुर ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य मंगल कलश स्थापना ओम प्रकाश, ललित कुमार जैन फागी, चित्र अनावरण महावीर कुमार-मनीष अजमेरा फागी के दिशानिर्देश में एडवोकेट विनोद जैन चकवाड़ा तथा प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने किया, दीप प्रज्वलन सोहनलाल, महावीर प्रसाद, सत्येंद्र कुमार , सुकुमार झंडा परिवार फागी ने किया,द्वव्य पुण्यार्जक सुनीता कुमार- सुनिता पंसारी फागी,मण्डप उद्घाटन नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार ,अनुज कुमार कासलीवाल फागी, वेदी पुण्यार्जक ताराचंद -वीरेंद्र कुमार दोसी लसाडिया वाले फागी, वालों ने पुण्य लाभ अर्जित किया। इससे पूर्व आर्यिका श्री ने अपने मंगलमय उद्बोधन में श्रावकों को संबोधित करते हुए कहा कि मन में आस्था का भाव ही भगवान तक पहुंचाता है,आस्था ही एक दिन भक्त को भगवान बना देती है, इसलिए प्रत्येक जीव को आस्थावान होना चाहिए।दोपहर को याग मंडल विधान की पूजा हुई ,सांयकाल आनंद यात्रा, महाआरती तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हूए।गौधा ने अवगत कराया कि सौधर्म इन्द्र सुरेश चंद- मंजू देवी लोंग्या, कुबेर ईन्द्र राजकुमार-लक्ष्मी लोंग्या,यज्ञनायक भागचंद-मीना लोंग्या,ईशान ईन्द्र ज्ञानचंद -सपना लोंग्या,सानत ईन्द्र महेश-विमला लोंग्या परिवार लसाडिया वाले,माहेन्द्र ईन्द्र महैन्द्र – आशा लुहाड़िया पारली, ब्रह्म ईन्द्र मनीष -नेहा जैन बने। कार्यक्रम में फागी समाज के धर्म श्रेष्ठी मोहनलाल झंडा, सोहन लाल झंडा, फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान महावीर प्रसाद जैन, पूर्व प्रधान सुकुमार कुमार झंडा, एडवोकेट विनोद कुमार जैन, नरेंद्र कासलीवाल, ओमप्रकाश कासलीवाल,पारस गिंदोडी, सुरेंद्र पंसारी, त्रिलोक पीपलू, कमलेश झंडा फागी,रूपचंद सेठी, रतनलाल बज,रमेश चंद्र बज निमेड़ा, सुरेश चंद्र लोंग्या, महेश चंद्र लोंग्या, भागचंद लोंग्या, राजकुमार लोंग्या, संजीव, हिमांशु ,गजेंद्र लोंग्या लसाडिया भागचंद पाटनी, पदम पाटनी, महेंद्र गर्ग, भागचंद बाकलीवाल जयपुर तथा मुन्ना देवी, मंजू देवी,विमला देवी, सुशीला देवी, सपना देवी मीना देवी लोंग्या ,परिवार लसाडिया तथा सुशीला बावड़ी,शिमला नला, मुन्ना कासलीवाल, सुशीला झंडा,शोभा झंडा,सुनिता पंसारी, सुनिता मोदी,निर्मला कासलीवाल,बीना,सीमा कासलीवाल फागी सहित काफी श्रावक श्राविकाएं मोजूद थे । कार्यक्रम में 9 जून को विश्व शांति महायज्ञ, नवीन वेदी में जिन प्रतिमाएं विराजमान होंगी,तथा कल प्रातः 7.30 बजे लसाडिया के लिए मैन बाजार फागी से गोदामों के पास से निशुल्क बस की व्यवस्था की गई है सभी धर्म प्रेमी कार्यक्रम में सहभागिता निभाकर धर्म लाभ प्राप्त करें
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी
