धर्म परायण नगरी लसाडिया ग्राम में आज भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी स संघ का हुआ भव्य मंगल प्रवेश
श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर लसाडिया में दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में होगा पावन सानिध्य

फागी
धर्म परायण नगरी लसाडिया ग्राम में आज भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी की स संघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने शिरकत करते हुए अवगत कराया कि कई शहरों, कस्बों में धर्म प्रभावना बढ़ाते हुए यह संघ यहां पहुंचा। जहां पर ग्राम की सीमा पर लसाडिया जैन समाज सहित सारे परिक्षेत्र के जैन समाज ने बैंड बाजों द्वारा संघ की भव्य अगवानी की, तथा जयकारों के साथ संघ सहित आर्यिका श्री का पाद प्रक्षालन कर आरती करके संत भवन में ठहराया, कार्यक्रम में आर्यिका श्री ने अपने मंगलमय प्रवचन में श्रृद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें कभी अभाव में नहीं जीना चाहिए, बल्कि जो हमारे पास है उसमें खुश रहकर भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए, क्योंकि जितना हमारे पास है हो सकता है किसी दूसरे के पास इतना भी नहीं हो, दूसरों की कमियों को देखकर उनका मजाक नहीं बनाना चाहिए, बल्कि उनके अंदर जो अच्छाइयों छुपी हुई है उन्हें खोज कर उनसे कुछ सीखना चाहिए।

गोधा ने बताया कि इस संघ में भारत गौरव आर्यिका रत्न विज्ञा श्री माताजी, आर्यिका विकक्षा श्री माताजी, ज्ञान श्री माताजी, आर्यिका ज्ञाता श्री माताजी, आर्यिका ज्ञेभ्या श्री माताजी, आर्यिका ज्ञायक श्री माता, ज्ञापक श्री माताजी ज्ञप्तज्ञ श्री माताजी, आर्यिका ज्ञेयक श्री माताजी तथा बालब्रह्मचारिणी निशू दीदी, रुची दीदी साथ साथ थी।
गोधा ने बताया कि कार्यक्रम में आर्यिका विज्ञा श्री माताजी संघ के पावन सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य डा.अभिषेक जैन के दिशानिर्देश में लसाडिया ग्राम में चंद्रप्रभु जिनालय में 8,व 9 जून 2022 को श्री मज्जिनेंद्र मन्दिर वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव तथा विश्व शांति महायज्ञ एवं शोभायात्रा का भव्य आयोजन होगा। उक्त मंगलमय प्रवेश पर आज अग्रवाल समाज फागी के अध्यक्ष महावीर झंडा, एडवोकेट राजेंद्र बज निमेडा, एडवोकेट विनोद बाकलीवाल, एडवोकेट विमल बाकलीवाल चकवाड़ा, मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा, कमलेश कासलीवाल फागी, रूपचंद सेठी, रतनलाल बज,रमेश चंद्र बज निमेड़ा, सुरेश चंद्र लोंग्या, महेश चंद्र लोंग्या, भागचंद लोंग्या, राजकुमार लोंग्या, सन्दीप, हिमांशु ,गजेंद्र लोंग्या लसाडिया तथा मुन्ना देवी, मंजू देवी,विमला देवी, सुशीला देवी, सपना देवी मीना देवी लोंग्या परिवार लसाडिया सहित काफी श्रावक श्राविकाएं मोजूद थे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
