रामगंजमडी नगर के वास्तु सर मनीष विनायका को जन्मदिन पर मिला देवीनन्दी गुरुदेव का आशीष
रामगंजमडी

वास्तु सर के नाम से विख्यात श्री मनीष विनायका का वास्तुविद आगम विज्ञ आचार्य श्री 108 देवीनन्दी महाराज का मंगल आशीष लिया।
पूज्य गुरुदेव मालेगांव के समीप बन रहे नमोकार तीर्थ पर विराजमान है। आचार्य श्री ने श्री विनायका द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा की इन्होंने अपनी वास्तु से अनेक तीर्थो जिनालयों का काया कल्प किया। यह सभी के मंगल में सहभागी बने है। उन्हें मेरा बहुत बहुत आशीर्वाद है। इस अवसर पर णमोकार तीर्थ की और से उन्हें श्री नीलम अजमेरा अध्यक्ष नमोकार तीर्थ द्वारा दुपट्टा व माल्यार्पण कर उनका अभिनदन किया गया। आपको बता दे श्री विनायका को पुर्व में आगम विज्ञ व वास्तु के जानकार आगम साग़र महाराज द्वारा उन्हें वास्तु सर का नाम प्रदान किया था।तबसे इन्हें सभी जगह वास्तु सर के नाम से जाना जाता है।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी की रिपोर्ट
