कलशारोहण एवं भव्य रथयात्रा,एवं विश्व शांति महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर
भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी स संघ का होगा भव्यता के साथ 6 जून को प्रातः लसाडिया ग्राम में भव्य मंगल प्रवेश
फागी

प. पू. भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी स संघ नीमेडा ग्राम में भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न करवाने के बाद धर्म की भव्य प्रभावना बढ़ाते हुए आगे बढ़ रही है जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि आर्यिका श्री स संघ का 6 जून 2022 को लसाडिया ग्राम में भव्यता के साथ मंगल प्रवेश होगा जहां पर आगामी 8,9 जून 2022को 1008 श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर जिनालय में श्री मज्जिनेन्द्र मंदिर वेदी प्रतिष्ठा ,विश्व शांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में
श्रीमज्जिनेन्द्र मंदिर-वेदी प्रतिष्ठा कलशारोहण एवं भव्य रथयात्रा यात्रा एवं विश्व शांति महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर चल रही है।गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में फागी, चकवाड़ा, चौरू, नारेडा,मंडावरी,मैदवास, नीमेडा, माधोराजपुरा, रेनवाल,डिग्गी, मालपुरा, टोंक सहित सारे राजस्थान से श्रृद्धालु शिरकत करते हुए कार्यक्रम की शोभा बढायेंगें।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
