धर्म परायण नगरी फागी में श्री श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर के तत्वाधान में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर के आयोजन का हुआ उद्घाटन
फागी

धर्म परायण नगरी फागी में श्री श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर के तत्वाधान में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर के आयोजन का आज उद्घाटन 5 जून 2022 को समाज के सहयोग से हुआ,जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के रजत महोत्सव के मोके पर जगह ,जगह शिविर आयोजित हो रहे हैं,इसी कडी में टोंक सवाईमाधोपुर मंडल के प्रभारी प्रसिद्ध प्रतिष्ठाचार्य पं. श्री सुरेश जी शास्त्री निवाई के दिशानिर्देश में सकल दिगम्बर जैन समाज फागी द्वारा 5 जून से 13 जून 2022 तक श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य आयोजन शुरू हुआ तथा आज 5 जून 2022 को शिविर का भव्य उद्घाटन हुआ,6 जून 2022 से कक्षाऐं शुरू हो जायेगी, जिसमें प्रातः 5बजे से 6बजे तक अर्हं ध्यान योग,7बजे से 8 बजे तक पूजन प्रशिक्षण,8 से 8.30 तक अल्पाहार,8.30 से 9.30 धार्मिक कक्षा,दोपहर बाद पुनः 3 से 4.30धार्मिक कक्षा, सांयकाल 7.30 से स्तोत्र पाठ एवं ध्यान तथा सांयकाल 8.30 से प्रवचन एवं प्रश्न मंच का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।अब तक शिक्षण शिविर हेतु 100से अधिक शिविरार्थियों के फार्म भरकर रजिस्ट्रेशन हो चुका है। ज्यादा से ज्यादा सदस्य फार्म भरकर धर्म लाभ प्राप्त करें। कार्यक्रम में जैन समाज के मिडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा, फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा, संतोष बजाज,महावीर बजाज , पदम बजाज तथा धर्मचंद जैन ने चित्र अनावरण,दीप प्रज्वलन किया, बाद में मंगल कलश की स्थापना के बाद विधिवत मां जिनवाणी को विराजमान किया गया। कार्यक्रम में सोहन लाल झंडा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, शिखर मोदी,, त्रिलोक पीपलू,राजकुमार मांदी,रोनक नला, अखिल लावा, तथा रेखा झंडा, रानी नला, अंजु मोदी, पारसी कागला, मीनाक्षी मांदी, ममता बावड़ी सहित सारे श्रावक श्राविकाओं, सहित समाज के सभी बच्चे बच्चों ने सहभागिता निभाई।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
