कुण्डलपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष के चयन हेतु पाँच घंटे तक बैठक का दोर चला लेकिन निर्विरोध अध्यक्ष के पक्ष में सहमती नहीं 10 सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदा
कुण्डलपुर
तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष का चुनाव मे अब पेच नजर आने लगा है। सोमवार को ट्रस्ट के सदस्यों की 5 घंटे तक बैठक का दोर चला , लेकिन कोई सहमती नहीं बन पाई । काफी गहमागहमी का वातवरण बना रहा। लंबी बहस हुयी लेकिन जब सदस्य में सहमति नहीं हुए तो बैठक को समाप्त कर दिया गया। लेकिन बैठक में यह निर्णय हुआ की कि ट्रस्ट के अध्यक्ष के लिए पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई, चंद्र कुमार शराफ और वीरेश सेठ मैदान में होगे। इन तीनों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
वही चुनाव से पूर्व सभी सदस्य आचार्यश्री के पास जाएंगे और उनका मंगल आशीर्वाद लेंगे। वही दोपहर मे नन्हें जैनमंदिर धर्मशाला में बैठक आहूत हुई। सभी सदस्यों ने एक-एक करके अपना पक्ष रखा, और सभी ने पूर्व अध्यक्ष पर असहमति व्यक्त की। इन सबके बीच 8 से 10 सदस्यों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हेतु आवेदन पत्र खरीदा।
इन सबको देखते हुए मतदान होने की पूरी संभावना दिख रही है।
वही सदस्य अजीत कंड्या ने जानकारी को सांझा करते हुए कहा कि अभी किसी भी प्रकार की कोई भी सहमति नहीं बन सकी है। सभी के द्वारा इस हेतु पूरा प्रयास किया, लेकिन कुछ लोग चुनाव के पक्ष में हैं, इसलिए कोई निर्णय नहीं हो सका। जिन तीन सदस्यों में सहमति हो पाई है, वे एक बार पुनः आचार्यश्री का आशीर्वाद लेने के लिए जाएंगे। फिलहाल जो माहोल है उसको देखते हुए 14 जून को चुनाव होगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। बैठक के दौरान सदस्यों के बीच में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कुछ सदस्यों ने संतोष सिंघई के मंच पर बैठने को लेकर सवाल किया, जिस पर वे मंच उतरकर सभी सदस्यों के साथी जमीन पर बैठ गए। इस बीच ट्रस्ट की उपलब्धियां मंच से सुनाई जा रहीं थीं, इसका भी लोगों ने विरोध किया। कुछ लोगों का कहना था कि अच्छा-अच्छा सुनाया जा रहा है, जो गलत हुआ है, उसके बारे में कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
