जयपुर शहर के खोह नागोरियान के श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ शांति नाथ महामंडल विधान हर्षोल्लास से सम्पन्न

JAIN SANT NEWS जयपुर

जयपुर शहर के खोह नागोरियान के श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ शांति नाथ महामंडल विधान हर्षोल्लास से सम्पन्न

जयपुर

जैन धर्म के सोलहवें तीर्थंकर 1008 श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म ,तप एवं मोक्ष कल्याणक श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर खोह नागोरियान में हर्षोल्लास से मनाया गया, जैन समाज के मिडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अवगत कराया कि इस कार्यक्रम के आयोजक श्री अरूण कुमार जी, रुपचंद जी, बलवीर कुमार जी ,साहिल कुमार, सागर कुमार जी बड़जात्या घोड़ी वाले परिवार जन जयपुर वाले थे, गोधा ने अवगत कराया कि श्री शांतिनाथ मंदिर में प्रातः अभिषेक, सुख शांति समृद्धि की कामना करते हूए विभिन्न मंत्रोचारणों के बीच महाशांति धारा की गई तथा जप ,तप और मोक्ष कल्याणक के अर्घ चढाने के बाद निर्वाण काण्ड भाषा के बाद मोक्ष कल्याणक का अर्घ चढ़ाते हुए निर्वाण लाडू चढ़ाया गया,बाद में अष्टद्रव्यों से पूजा के साथ साथ श्री शांति नाथ महामंडल विधान की भव्यता के साथ साज बाज से पूजा की गई, कार्यक्रम समापन बाद सामूहिक रूप से महाआरती की गई। उक्त कार्यक्रम में समाज सेवी

सुमति प्रकाश पाटोदी, समाज श्रेष्ठी राजेंद्र छाबड़ा मानसरोवर, सुशील कुमार जैन वैशाली नगर, प्रेमचंद बिलाला, पदम बिलाला नसीराबाद,सुशील कुमार जैन त्रिवेणी नगर , राजकुमार अजमेरा बापू नगर, सुनील संघी मोहनबाडी, चेतुशाह जोहरी बाजार ,राजबाबू गोधा फागी, उदित गोधा, मुन्ना जैन,अरिहन्त काला तथा शारदा पाटोदी, मंजू छाबड़ा,किरण जैन, संतोष जैन बिलाला, रेणु जैन, चित्रा गोधा,उषा बड़जात्या, मोनिका बड़जात्या, पायल काला,ईषा,साक्षी बड़जात्या सहित सारे परिवार जन तथा श्रावक श्राविकाओं ने पूजा अर्चना में पुण्यार्जन प्राप्त किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *