आचार्य देशभूषण महाराज का 35 वां समाधि दिवस मनाया
जयपुर –

– आगरा रोड पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी में आचार्य देशभूषण महाराज का 35 वां समाधि दिवस भक्ति भाव से मनाया गया। इस मौके पर प्रातः अभिषेक, शांतिधारा के बाद पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात आयोजित विनयांजलि सभा में संरक्षक प्रवीण चन्द्र छाबड़ा ने आचार्य श्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आचार्य श्री की भावना व परम्पराओं को अधिक व्यापक बनाना तथा क्षेत्र को सांस्कृतिक स्वरूप देने का प्रयास ही आचार्य श्री को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री छाबड़ा ने बताया कि इस मौके पर प्रबन्धकारिणी समिति के उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों आचार्य श्री की परम्पराओं को आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र को सांस्कृतिक स्वरूप देने का संकल्प लिया।
प्रचार संयोजक विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार
कार्यक्रम में विजय सोगाणी, प्रमोद छाबड़ा, अनिल ठोलिया, प्रदीप बाकलीवाल, पन्ना लाल, अनिरुध्द जैन आदि उपस्थित थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
