धर्म परायण नगरी नीमेडा ग्राम में आज भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी की सुयोग्य शिष्या आर्यिका 105 विकक्षा श्री माताजी स संघ का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

JAIN SANT NEWS नीमेडा फागी

धर्म परायण नगरी नीमेडा ग्राम में आज भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी की सुयोग्य शिष्या आर्यिका 105 विकक्षा श्री माताजी स संघ का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

फागी/नीमेडा

धर्म परायण नगरी निमेडा ग्राम में आज भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी की सुयोग्य शिष्या आर्यिका 105 विकक्षा श्री माताजी स संघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि उक्त संघ श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर फागी में ग्रीष्म कालीन वाचना में 15 रोज धर्म प्रभावना बढ़ाने बाद फागी से मंगल विहार करके आज यहां पहुंचा, जहां पर गांव की सीमा पर नीमेडा जैन समाज ने आर्यिका संघ की बैंड बाजो द्वारा, भव्य आगवानी कर, जयकारे लगाते हुए, पार्श्वनाथ दिगम्बर मंदिर पर लाया गया। जहां पर पाद प्रक्षालन कर मंगल आरती की गई।आर्यिका संघ संत भवन में विराजित रहेगा।

गोधा ने अवगत कराया आगामी 1जून 2022 को आर्यिका विज्ञा श्री माताजी ससंघ का भी भव्य मंगल प्रवेश होगा।जहाँ पर आर्यिका संघ के पावन सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज के सहयोग से 2 जून से 4 जून 2022 तक श्री मज्जिनेंद्र मन्दिर – वेदी प्रतिष्ठा , कलशारोहण एवं भव्य रथ यात्रा एवं विश्व शांति महायज्ञ का कार्यक्रम होगा।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर समाजसेवी सोहन लाल झंडा, फागी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, महावीर लदाना ,त्रिलोक जैन पीपलू,विमलकलवाड़ा ,अशोक कागला, सुशील कलवाड़ा फागी, मितेश लदाना तथा रूपचंद सेठी, अरविंद सेठी, महावीर कुमार सेठी, भागचंद बज, टीकमचंद बज, प्रेमचंद बज, राजेंद्र बज, पवन बज,तथा कान्ता सेठी, मंजू सेठी,रेखा सेठी,अंजु बज, विमला बज, नीमेडा सहित सभी श्रावक श्राविकाएं साथ साथ थे।
उक्त संघ में आर्यिका 105 ज्ञाता श्री माताजी, आर्यिका ज्ञायक श्री माताजी, आर्यिका ज्ञप्ताज्ञ श्री माताजी तथा बाल ब्रह्मचारिणी निशु दीदी सम्मलित थी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *