शिविर में 110 रोगियों को निशुल्क चिकित्सा देकर दिया परामर्श ————- शिविर मे स्पेशलिस्ट न्यूरोसर्जन डॉक्टर गौरव जैन का किया अभिनन्दन
निवाई :
एस एम एस मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पिटल जयपुर के विशेषज्ञों द्वारा बुधवार को श्री वर्धमान डेन्टल एण्ड दादूराम हास्पिटल दादूदयाल आश्रम के सामने खणदेवत रोड पर निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। जिसमें एस एम एस मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल जयपुर के कन्सलटेंट न्यूरोसर्जन एवं आचार्य डॉक्टर गौरव जैन,डॉक्टर मोहनलाल,एवं डॉक्टर राहुल जैन ने शिविर में 110 रोगियों को निशुल्क सेवाएं प्रदान की।

शिविर के मीडिया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि शिविर में बुधवार को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक निवाई के एक्सपर्ट दन्त रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल जैन, जयपुर के एक्सपर्ट डॉक्टर गौरव जैन, समाजसेवी त्रिलोक सिरस, फिजिशियन डॉक्टर मोहनलाल डॉक्टर राहुल जैन ने भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर निशुल्क परामर्श दिया। जौंला ने बताया कि शिविर में न्यूरोसर्जन डॉक्टर गौरव जैन ने रीड की हड्डी में दर्द कमर दर्द गर्दन दर्द दिमागी बुखार, दिमाग की चोट, दिमाग की टी.बी.व रीड की हड्डी में टी बी चलने मे लडखडा़हट, स्लिप डिस्क, लकवा, साईटिका, ब्रेनहेमरेज, सिर दर्द माईग्रेन, मिर्गी दौरे आना, ब्रेनट्यूमर, एवं जनरल फिजिशियन डॉक्टर मोहनलाल चर्म रोग डायबिटीज ह्रदय रोग श्वास सम्बन्धित रोग एवं कान नाक गला रोग के साथ दन्त रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल जैन ने 110 रोगियों को समस्त प्रकार की बिमारियों पर निशुल्क परामर्श दिया। शिविर में वर्धमान हास्पिटल के पदाधिकारियों ने डॉक्टर टीम का स्वागत किया। इस दौरान स्टाफ कर्मचारी मौजूद थे।
