7 वर्षीय अरमान ने अपनी गुल्लक की राशि जिनालय हेतु प्रदान की

JAIN SANT NEWS नागपुर

7 वर्षीय अरमान ने अपनी गुल्लक की राशि जिनालय हेतु प्रदान की

नागपुर

आज के बच्चे फ़िज़ूल खर्ची,आइस क्रीम वअन्य वस्तुओ पर अपना खर्च करते है। लेकिन एक ऐसा बालक जिसकी उम्र महज 7 वर्ष है जिसका नाम अरमान जैन है, जिसने अपनी गुल्लक की समस्त राशि परवारपुरा जिनालय के निर्माण हेतु पूज्य मुनि श्री सोम्यसागर महाराज के चरणों मे समर्पित कर दी। शहर मे पूज्य मुनि श्री योगसागर महाराज संघ विराजित है। जानकारी देते हुए दीपक जैन ने बताया की नागपुर निवासी अल्पा एवं आकाश जैन के पुत्र ने यह अनुदान राशि अरमान ने अपने जन्मदिन पर दी। इस कार्य को संस्कारों का प्रस्फुटन ही कहा जाएगा, यह बालक भोतिकता की चकाचोंध से परे उठकर अपना जीवन उज्जवल कर रहा है। अरमान जेसे बालक समाज को एक नयी दिशा नव ज्योति और प्रेरणा देते है। इतनी सी छोटी उम्र इतना कुछ कर जाना इसे संस्कारों का बीजारोपण ही कहा जाएगा। सभी को इस बालक की अनुमोदना करना चाहिए और प्रेरणा लेनी चाहिए।
मै स्वयम तो यही कामना करता अरमान तुम्हारा जेसा नाम है वेसे ही तुम्हारे हर अच्छे अरमान पूरे हो।

अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *