बोराव भामाशाह मेवाड़ रत्न से सुशोभित

JAIN SANT NEWS बिजौलिया

बोराव भामाशाह मेवाड़ रत्न से सुशोभित

बिजौलिया
श्री दिगम्बर जैन पार्श्वनाथ ‘ तपोदय ‘ अतिशय तीर्थ क्षेत्र बिजौलिया में सकल दिगम्बर बघेरवाल जैन समाज द्वारा आयोजित 9 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन के अवसर पर बोराव भामाशाह चांदमल जी ठग (जैन) को सम्पूर्ण मेवाड़ प्रान्त बघेरवाल समाज द्वारा मेवाड़ रत्न की उपाधी से अलंकृत कर गौरान्वित किया गया ।

एक परिचय श्री चांदमल ठग
श्री चांदमल जैन ठग के व्यक्तित्व पर यदि प्रकाश डाला तो उन्होंने कही उल्लेखनीय कार्य किये है।

यह सम्पूर्ण मेवाड़ प्रान्त के 2 कार्यकाल में अध्यक्ष रह चुके हैं। तथा आयोजित हुए विवाह सम्मेलन अध्यक्ष व समारोह अध्यक्ष भी रहे। इतना ही नही, सिर्फ जैन समाज ही नही, अपितु सम्पूर्ण समाज में भामाशाह के नाम से सुशोभित है ।। यह हमेशा ख्याति लाभ से परे रहकर कार्य करते है। वह सादगी पसंद व्यक्तित्त्व है।

यह सामाजिक कार्यो से सरोकार रखते हुए तन, मन, धन से से समर्पित रहते है। यह वर्ष 2017 में बोराव में हुए मुनि श्री 108 विनीत साग़र महाराज संघ के वर्षायोग में सक्रिय भूमिका में रहे। व वर्ष 2020 में आचार्य श्री 108 विनीत साग़र महाराज के सिलोर विनीत धाम में वर्षायोग करवाने में भी अग्रणीय भूमिका में रहे। इसके साथ ही यह कही महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए बोराव पंचायत समिति सदस्य भी रहे। इस परिवार का राजनीतिक कद भी कुछ कम नही है।इनके भतीजे अभिषेक जैन चितौड़गढ़ जिले के जिला परिषद सदस्य है। एवम इनके पौत्र अनुराग जैन ग्राम बोराव के सरपंच पद पर रहते हुए कही जनकल्याणकारी कार्य कर रहे है।

मृदु स्वभाव के धनी बोराव निवासी श्री चांदमल जैन के मेवाड़ रत्न से सुशोभित होने से सम्पूर्ण समाज व परिवार में खुशी की लहर है। व सभी समाजजन ने ठग परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

। साथ ही सभी के द्वारा सकल बघेरवाल समाज के द्वारा किये गए इस कार्य की सभी जगह भरी भूरी सराहना की जा रही है।

संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *