पाषाण से भगवान बनेगी जैन जिन बिम्ब प्रतिमायें
पिड़ावा :-
सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में 8 मई से 13 मई तक होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ में प्राण प्रतिष्ठा के लिए जयपुर से सभी प्रतिमाएं शुक्रवार को पिड़ावा अन्नपूर्णा पैलेस पहुंची।

समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया की पाषाण से मंत्रोच्चार द्वारा भगवान बनाने के लिए जयपुर से जिन बिम्ब प्रतिमाएं मंगवाई गई सभी प्रतिमाएं शुक्रवार को पिडावा अन्नपुर्णा पेलेस पँहुची जहां से गाजे-बाजे के साथ भक्ति करते हुवे नवयुवक मण्डल विधि नायक भगवान की प्रतिमा और अन्य भगवान की प्रतिमाएं मस्तक पर लेकर कुबेर इन्द्र दिनेश सेक्रेटरी व इंद्राणी मीना जैन ,कोमलचन्द जैन आदि श्रावक श्राविकाओ ने नवीन जिनालय खाण्डुपुरा मे लाई गई। जहां पर विराजमान किया गया। इस बेला में पंच कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन राजेंद्र जैन, डेनी जैन ,प्रमोद मेंबर, भारत भूषण मेंबर, मनोज बबलू, कपिल जैन, संजय प्रेमी, सचिन जैन, गुड्डाजैन,कमलेश जैन, नेमीचंद जैन, सचिन जैन, कमल चन्दजैन,संजय प्रेमी,सनी जैन आदि कमेटी के लोग व समाज के श्रावक,श्राविकाये मंगल गीत गाते चल रहे थे। इन प्रतिमाओं को विधि विधान से रविवार को पंच कल्याणक स्थल मल्हार बाग नयापुरा लेकर जाया जायेगा। जहां पर पांचों कल्याणो के माध्यम से भगवान को प्रतिष्ठित किया जाएगा। वही रात्रि में नवीन जिनालय जूना मंदिर खाण्डुपुरा मैं मंगल गीत गाए गए, व नवयुवक मंडल द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया। शनिवार को पंचकल्याणक के लिए मुनि श्री भूतबली सागर महाराज ससंघ को श्री फल भेंटकर निवेदन किया जायेगा। फिर सोधर्म इन्द्र को, कुबेर इन्द्र को,भगवान के माता-पिता को निमंत्रण पश्चात पंचकल्याणक स्थल पर सोधर्म इन्द्र आदि का हल्दी एवं मेहंदी रस्म का कार्यक्रम किया जावेगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
