महिला बंदी सुधार गृह मे माताजी के हुए प्रवचन – मानव मात्र के कल्याण के लिए हुए प्रवचन

JAIN SANT NEWS जयपुर

महिला बंदी सुधार गृह मे माताजी के हुए प्रवचन – मानव मात्र के कल्याण के लिए हुए प्रवचन

जयपुर

आगरा रोड पर महिला बंदी सुधार गृह में बुधवार को भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी की शिष्या क्षुल्लिका अर्हतमति माताजी के मंगल प्रवचन हुए। क्षुल्लिका माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन में घमंड, मान, कषाय नहीं करना चाहिए। राम – रावण का प्रंसग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी। अतः मनुष्य को अच्छे कर्म करने चाहिए।

भारत गोराव गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी जयपुर प्रवास व्यवस्था समिति जयपुर के तत्वावधान में आयोजित विशेष प्रवचन माला में मंगलाचरण के बाद भगवान महावीर के चित्र के समक्ष महिला बंदी सुधार गृह के अधीक्षक शिवेन्द्र कुमार शर्मा, जेलर सोहनी रोहलानिया, डिप्टी जैलर कमला चौहान, डॉ संगीता जैन एवं समाज श्रेष्ठी कैलाश चन्द ठोलिया, कमल बाबू जैन, शिखर चन्द कासलीवाल, विनोद जैन ‘कोटखावदा’, रमेश ठोलिया, भारतभूषण जैन ने दीप प्रज्जवलन किया। तत्पश्चात प्रवास समिति की ओर से जेल अधीक्षक का तिलक, माल्यार्पण एवं दुपट्टा ओढाकर, भगवान मुनिसुव्रतनाथ की फोटो भेट कर स्वागत व सम्मान किया गया । इंदिरा बडजात्या, दीपिका जैन कोटखावदा, सुनिता अजमेरा, मधुलिका बख्शी ने महिला अधिकारियों का सम्मान किया।

अधीक्षक शिवेन्द्र कुमार शर्मा ने क्षुल्लिका अर्हतमति माताजी एवं संस्कृति भूषण माताजी को जिनवाणी एवं श्री फल भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस मौके पर संघस्थ प्रियंका दीदी ने अपने उदबोधन में कहा कि सुधार गृह में महिलाओं द्वारा किये गये गलत कार्यों को सुधारने के लिए लाया जाता है।सभी को अपने कर्मो का फल अवश्य मिलता है। अनुष्ठानाचार्य कपिल भैय्या इन्दौर ने मंच संचालन करते हुए कहा कि मनुष्य को खुदके लिए जीना चाहिए। मित्रों पर विश्वास करना चाहिए। कविता के माध्यम से बेटी का महत्व बताया।

इस अवसर जेल अधीक्षक शिवेन्द्र कुमार शर्मा ने उदबोधन में कहा कि जीवन मे जो मिला है उसे प्रसन्नता से स्वीकार करना चाहिए। आगे के कर्मो को सुधारना चाहिए।सजायाफ्ता बंदी हीरा देवी व शकुन्तला ने भी विचार प्रकट किए।राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर की ओर से अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने जेल अधिकारियों को भगवान महावीर का चित्र भेट किया।

आभार मुख्य समन्वयक कमल बाबू जैन ने व्यक्त किया।अन्त में भी कैदियों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर माणक ठोलिया,प्रदीप जैन,सुनील बख्शी,धर्मचंद पहाड़िया, कुशल ठोलिया,प्रकाश चांदवाड, चेतन जैन निमोडिया, दीपक बोहरा, दीपक बिलाला, राकेश गोदिका, प्रवीण बड़जात्या, अजय बडजात्या सहित कई लोग उपस्थित थे। महिला कैदियों ने तालियां बजाकर सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक विनोद जैन कोटखावदा एवं भारत भूषण जैन ने जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *