अपकरी नही उपकारी बनो आर्यिका विज्ञाश्री

JAIN SANT NEWS जयपुर

भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञान श्री माताजी स संघ के पावन सानिध्य में नेनवा में धार्मिक कार्यक्रमो की हो रही है भव्य

अपकरी नही उपकारी बनो आर्यिका विज्ञाश्री

जयपुर/

परम पूज्य भारत गौरव जिनशासन प्रभाविका श्रमणी गाणिनी गुरु मां 105 विज्ञा श्री माताजी के पावन सानिध्य में अनेक मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं आज प्रातः आदिनाथ जिनालय में अभिषेक शांतिधारा बाद अष्टद्रव्यों से पूजा हुई बाद में आर्यिका ने प्रवचन देते हुए कहा की उपकारी के उपकार को भूलना महापाप है उपकारी के उपकार को आप भले चुका ना पाओ परन्तु उसके प्रति अपकर के भाव तो न रखे , जैसे एक श्री फल उसमे पानी भरा रहता है जिस मनुष्य ने 5 वर्ष तक उसे पानी देकर इतना बड़ा किया उस उपकारी के उपकार को चुकाने के लिए श्री फल ने अपने पेट में एक ग्लास पानी रखा 10 बाल्टी से भी ज्यादा एक ग्लास के नारियल के पानी में ग्लुकोज़ होता है अगर वह श्रीफल भी उपकारी के उपकार को चुकाना जानता है तो आप इंसान हो इंसानियत के नाते उपकार को अपकार से न चुकायें | जिस थाली में खा रहे हो उसमें छेद ना करें, किस राज्य में रह रहे हो, उन्हें कभी धोखा मत देना | अरे ! आशाओ का गड्ढा कभी भरेगा नही इसलिए अपने स्वार्थ के पीछे उपकारी के उपकार को न भूले |पूज्य गुरु मां का नैनवा से बांसी की और विहार होने जा रहा है | साधु के साथ एक बार विहार करवाने से 10,000 को खाना खिलाने के बराबर एवं एक सम्मेद शिखरजी की यात्रा करने के बराबर पुण्य लगता है |

*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *