






विश्व शांति हेतु जैन धर्म के मूल सिद्धांतों की आज महती आवश्यकताः मुख्य अतिथि श्री शर्मा का संबोधन
- जगह – जगह सर्व धर्म जनों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत
- समाजसेवी जनों का किया गया सम्मान
भाटापारा ( विश्व परिवार ) । देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्यतम भव्य रूप से मनाने का सौभाग्य आज श्री 1008 भगवान आदिनाथ पंच बालपति नवग्रह दिगंबर जैन मंदिर कमेटी एवं सकल दिगंबर जैन समाज , छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुआ । प्रातः काल की बेला में श्रीजी का अभिषेक उपरांत भव्यतम भव्य रथ | यात्रा जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और सैकड़ों की संख्या में पूरे प्रदेश से जैन श्रावक श्राविका श्रेष्ठी पधारे थे । जिसमें प्रमुख रूप से जशपुर , कुनकुरी , कोरबा , नैला , अकलतरा , बलौदा , चांपा , बिलासपुर , रायपुर , तिल्दा नेवरा , बलौदा बाजार , सांकरा , कुरा , डोंगरगढ़ , राजनांदगांव , दुर्ग , भिलाई सेक्टर 6 , नेहरू नगर , वैशालीनगर , धमतरी , नयापारा , राजिम , जगदलपुर , आदि विभिन्न क्षेत्रों के श्रावक पहुंचे थे ।
आज भाटापारा में ऐसा लग रहा था । कि सारा प्रदेश उमड़ आया हो , सैकड़ों की संख्या में भक्त भक्ति करते हुए रथ यात्रा का आनंद ले रहे थे । रथ यात्रा में आचार्य श्री 108 आर्जव सागर जी महाराज ससंघ का भी सानिध्य प्राप्त हुआ । रथयात्रा उपरांत मंदिर श्री जी की शांतिधारा का सौभाग्य श्री सुनील कुमार जी अजमेरा पूर्व कलेक्टर एवं वर्तमान सचिव , शिक्षा विभाग , छत्तीसगढ़ शासन को प्राप्त हुआ । आज के कार्यक्रम में श्री सुरेंद्र शर्मा जी कैबिनेट मंत्री , कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष , मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर मंचासीन हुए एवं श्री सुनील महेश्वरी जी , सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी , श्री प्रदीप जैन जी , सदस्य , 13 वी प्रेस काउंसिल इंडिया , श्री सुरेंद्र पाटनी जी , उपध्यक्ष प्रकोष्ठ भाजपा , श्री यंत्र कुमार जी जैन , नैला समाजसेवी भी अतिथि के रूप में
उपस्थित हुए । अपने उद्बोधन में श्री सुनील जी जैन आईएएस ने कहा कि किसी धार्मिक कार्यक्रम जहाँ सिर्फ धर्म की बात हो वहां इतनी ज्यादा उपस्थिति काफी बड़ी बात है । लोगों को धर्म के प्रति रुझान लाने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां अत्यंत आवश्यक है । आज पूरे विश्व में टॉलरेंस की बात हो रही है , यह टॉलरेंस आकिंचन्य जैन धर्म का मूल सिद्धांत है । अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री सुरेंद्र शर्मा जी ने कहा कि यहां आना मेरा सौभाग्य है , अगर आज संसार की जो परिस्थिति है उसे अगर कोई संभाल सकता है , तो वह एकमात्र धर्म ही है । पूरी दुनिया में वही पूजनीय है जिसने त्याग किया है , जैन धर्म तो त्याग और करुणा की मूर्ति है । आजकल यूट्यूब
में 14 घंटे फास्टिंग का काफी मैसेज आ रहा है , अगर आपको स्वस्थ रहना है तो 14 घंटे फास्टिंग करना आवश्यक है पर यह तो जैन धर्म का मूल सिद्धांत है , दिन ढलने के पहले भोजन इत्यादि कर लेना और भोर होने के बाद ही मंदिर के बाद ही कुछ ग्रहण करना , तो 14 घंटे की फास्टिंग , जैन समाज के लोग बिना किसी से जाने अनादि काल से करते आ रहे हैं । आपने कहा कि समाज के लिए समर्पित लोगों को ही लोग याद करते हैं इसीलिए आज के आयोजनकर्ता समाज के समर्पित लोगों का सम्मान कर रहे हैं उनका नाम अविस्मरणीय हो जाएगा । अतिथि श्री सुनील महेश्वरी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव समाज के उत्थान के लिए कार्यरत लोगों का
सम्मान आज यहां पर मोदी परिवार के द्वारा किया जा रहा है वह काफी अच्छी बात है । जैन मुनि को देखकर त्याग तपस्या बलिदान शांति को जीवन में उतारा जा सकता है । अगर आपको भगवान का अंश देखना है तो जैन मुनि को देख लो आपको वह अंश नजर आ जाएगा जो हमारे भगवान में होता है । आचार्य भगवान श्री 108 विद्यासागर जी का महाराज का आशीर्वाद लेकर श्री दीपक भैया जी अमरकंटक से पधारे थे । श्री भरत शास्त्री जी वास्तुविज्ञ , ज्योतिषाचार्य , शास्त्रज्ञ इंदौर से हमारे बीच में पधारे थे । पूज्य मुनि चिन्मय सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा के आशीर्वाद से निर्मित एवं रथ यात्रा के प्रणेता , उनके आशीर्वाद से आज के रथ यात्रा निर्विघ्न रूप से साथ सातिशय के साथ संपन्न हुई।
रथयात्रा के आगे मंगल कलश , ध्वजा , भक्ति करती ग्रामीण छेत्र से आये सैकड़ो ग्रामीणों की टोलियां , शास्त्र जी की पालकी , बाहुबली भगवान की खगासन मूर्ति , मुनिश्री चिन्मय सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा की साधन की झांकी चल रही थी । शहर के प्रत्येक समाज आदि गौड़ ब्राह्मण समाज , सिख समाज , नारायणी नमो समाज , यादव समाज साहू समाज अग्रवाल समाज , पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत , समस्त सिंधी समाज , चैम्बर ऑफ कॉमर्स , केशरवानी समाज , गुसा समाज , बोहरा समाज , समाज , वैष्णव समाज वर्मा पेंशनधारी संघ आदि समाज के द्वारा सामाजिक समरसता को परिलक्षित करती श्री जी आगवानी की गई ।
तदुपरांत मंच पर 75 श्रेष्ठियों का सम्मान किया गया जो कि विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक सामाजिक कार्य में अपना योगदान दे रहे थे । भाटापारा से श्री भागचंद जी सलूजा , सिख समाज के प्रमुख , उनका सम्मान किया गया । श्री अरुण छाबड़ा जी , वरिष्ठ समाजसेवी उनका सम्मान किया गया ।
आयोजन में डोंगरगढ़ अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष श्री किशोर जैन , कोषाध्यक्ष श्री सुभाष जैन , नैला समाज अध्यक्ष श्री सुशील जैन राजिम से श्री किशोरजैन , डॉ . राजेंद्र गदिया , श्री शैलेंद्र जैन , भिलाई से श्री कजोड़ मल जैन श्री अरविंद जैन रायपुर से श्रीमती उषा गंगवाल अरविंद पहाड़िया से रवि सेठी श्री अतुल जैन अजय जैन श्री नरेश पाटोदी श्री प्रसंग जैन ( विश्व परिवार ) आदि उपस्थित हुए । श्री 1008 भगवान आदिनाथ पंचबालयति नवग्रह दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के संरक्षक एवं पारस चैनल के निदेशक श्री प्रकाश मोदी , श्री नवीन गदिया , अध्यक्ष श्री अभिषेक मोदी एवं मोदी परिवार जनों द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का सभी व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
