भगवान पार्श्वनाथ की चोरी हुए प्रतिमा, मंदिर से 200 फीट दूर पड़ी मिली

JAIN 24 NEWS JAIN SANT NEWS

अलीगढ़ नगर के उखलाना रोड़ पर बनी जैन नसियां जी जैन मंदिर से लगभग चार माह पूर्व अष्टधातु की प्रतिमा चोरी हो गई थी। ये प्रतिमा पुलिस को मंदिर परिसर से 200 फीट की दूरी पर पत्थरों के बीच पड़ी मिली थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर थाने में ले गई।

जानकारी के मुताबिक चार माह पूर्व अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान पार्श्वनाथ जी की अष्टधातु की प्रतिमा समेत, चांदी के छत्र, चंवर, दानपेटी आदि की चोरी कर ली थी। समाज के लोगों को पता चला तो वे नाराज हो गये और रिपोर्ट दर्ज करवाकर जल्द से जल्द प्रतिमा को बरामद करने का दवाब बनाने लगे। सोमवार को मुखबिर की सूचना के अनुसार मंदिर परिसर के पास पत्थरों के बीच प्रतिमा पड़ी मिली थी।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *