हाथ में काले गिलब्स और बुर्का पहने मुस्लिम महिला के जैन मंदिर में घुस कर संदिग्ध हरकतों से डरे लोग

JAIN 24 NEWS JAIN SANT NEWS

शाजापुर के ओसवाल सेरी श्वेताम्बर जैन मंदिर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला बुर्का पहनकर और हाथ में काले गिलब्स पहन कर मंदिर में घुस आई। मंदिर में काम करने वाली महिला ने जब बुर्का पहने संदिग्ध महिला को दानपेटी के ऊपर बैठे देखा तो उसके होश उड़ गए। मंदिर में काम करने वाली महिला घबरा गयी और उसने तुरंत आसपास के जैन समाज सहित अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। जब अन्य लोग वहां पहुंचे तो लोगों ने उसे पुरुष समझकर पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह महिला है। पुलिस उसे थाने पकड़ कर ले गई एसआई रविता चौधरी ने बताया कि यह बुर्का पहने महिला तीन-चार साल से मानसिक रोगी है, जिसका इलाज चल रहा है। इस वजह से कई बार घर से अचानक निकल जाती है। थाना प्रभारी ने उक्त महिला की मेडिकल रिपोर्ट्स की जांच कर महिला को परिजनों के हवाले कर दिया।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *