जैन मंदिर परिसर पवई में चल रहे विशेष धार्मिक कार्यक्रम

JAIN SANT NEWS Pawai

पवई , नि.प्र . परम पूज्य मुनि श्री 108 विनिस्चल सागर जी महाराज संघका पवई नगर में पावन वर्षायोग चातुर्मास चल रहा है । बीते 10 सितंबर से दस लक्षण धर्म पर्युषण पर्व पर जैन समाज द्वारा व्रत उपवास भी किए जा रहे हैं । साथ ही मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम एवं मुनि श्री के प्रवचनों का आयोजन जारी है । सोमवार को मुनि श्री द्वारा प्रवचन दिए गए , जिसमें जैन समाज के सभी नवयुवक , माताएं बहनें , बुजुगों ने भक्तिभाव में लीन होकर दस लक्षण धर्मों की पूजा के साथ धों को समझने प्रवचनों को श्रवण किया गया ।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *