✋🏽आपके द्वारा अनजाने में संघ पर उपसर्ग न हो❗

*☀विद्यागुरू समाचार☀* महत्वपूर्ण सूचना

✋🏽आपके द्वारा अनजाने में संघ पर उपसर्ग न हो❗

📢जबलपुर के श्रावक एवं श्राविकाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना📢

⛳पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज ससंघ का पावन वर्षायोग चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश संस्कारधानी जबलपुर की पावनधरा पूर्णायु दयोदय तीर्थ तिलवाराघाट पर होने जा रहा है

📜पूज्य आचार्यश्री की आगवानी में जबलपुर के श्रावक एवं श्राविकाओं से निम्नलिखित अनुशासन दायित्व पालने का अनुरोध करते हैं

➡️कलेक्टर प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार आगवानी में दयोदय तीर्थ परिसर में जनमानस का प्रवेश निषेध रहेगा।

➡️आचार्य श्री ससंघ की आगवानी तिलवारा ब्रिज के उस पार चरगवां सर्किल पर होगी।

➡️आगवानी के समय जबलपुर के सभी श्रावक / श्राविका मास्क अवश्य लगाए एवं भीड़ भाड़ न होने दे।

➡️जब पूज्य आचार्य श्री ससंघ का आगमन हो तो जबलपुर के श्रावक / श्राविका रोड के साइड में खड़े होकर ही दर्शन करे।

➡️आचार्य श्री ससंघ के चरण छूने का प्रयास बिल्कुल न करे अनुशासित रहे।

➡️रास्ते में आचार्य श्री ससंघ के साथ चलने का प्रयास न करें। चलते समय आचार्य श्री ससंघ से १०० मीटर पीछे व आगे की दूरी बनाकर चले।

➡️आगवानी में पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र एवं महिला वर्ग केशरिया वस्त्र में रहे।

➡️व्यवस्थाओं में सहयोग करें व्यवस्थापकों से लड़े नहीं स्वयं व्यवस्तिथ अनुशासित हो।

     *🙏🏽 निवेदक  🙏🏽*

⛳श्री दिगम्बर जैन पंचायत सभा, जबलपुर

⛳जैन नवयुवक सभा, जबलपुर

⛳श्री दिगम्बर जैन संरक्षिणी सभा, पूर्णायु चिकित्सालय, जबलपुर

⛳प्रतिभास्थली, दयोदय तीर्थ गौशाला, जबलपुर

⛳सकल जैन समाज जबलपुर

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

📜जिनशासन संघ की ओर से जबलपुर आगवानी एवं चातुर्मास की अपेक्षा विशेष निवेदन

📢 संघ के साथ चल रहे अनेक सिक्युरिटी वाले पुलिस अफसर ही मास्क नहीं लगा रहे और यही अफसर संघ के सबसे करीब जाते हैं। जबलपुर की समाज से विशेष निवेदन है कि इन पुलिस अफसरों को मास्क न लगाने के लिए टोकते रहें।

📢 जबलपुर आगवानी करने वाले सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों से करबद्ध निवेदन है कि आप अपने साथ हजारों मास्क विक्रय करके ले जाएं एवं आगवानी के समय जो पुलिस अफसर एवं श्रावक / श्राविकाएं बिना मास्क के आए हो उनको यह मास्क वितरित करें। मास्क न पहनने वालों को तुरंत टोकते रहे।

📢 सभी ब्रह्मचारी भैया जी/ दीदी जी एवं श्रावक / श्राविकाओं से विशेष अनुरोध है कि वो आहार के समय को छोड़कर आचार्यश्री एवं सभी साधुओं से १० फीट की दूरी बनाए रखें

📢 जो भी श्रावक साधुओं के लिए चौका लगा रहे हैं उनकी १ से ३ दिन पूर्व की हुई RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया जाए। उसके बाद भी उन श्रावकों को क्षेत्र पर १४ दिन क्वारंटाइन किया जाए उसके बाद ही चौका लगाकर आहार देने की अनुमति दी जाए

📢 प्रत्येक चौके के बाहर निरजंतुकीकरण के लिए शुद्ध घटकों से बना साबुन अथवा फिटकरी का पानी एक बालटी में रखें एवं चौके में प्रवेश करने वाले सभी श्रावकों को उससे हाथ धुलवाएं

📢 साधुओं के साथ एक क्षेत्र में रहने वाले ब्रह्मचारी भैया / दीदी जी एवं श्रावक / श्राविका मास्क अवश्य पहने

📢 ब्रह्मचारी भैया / दीदी एवं श्रावक / श्राविका महाराज जी के रोज के उपयोग की वस्तुएं जैसे कमंडल, शास्त्र, पाटा, चटाई, आदि को न छुएं। यदि छू लिया हो तो तुरंत उसको साबुन अथवा फिटकरी आदि के पानी से sanitise कर लें

📢 महाराज जी के उपयोग की किसी भी वस्तु को छूने से पहले अपने हाथ साबुन अथवा फिटकरी के पानी से निरजंतुकीकरण अवश्य करें।

📢 इस काल में साधुओं के चरण न छूए एवं उनकी वैयावृत्ति भी न करें। बिना आवशयकता के साधुओं के कक्ष में प्रवेश न करें।

📢आपके निमित्त से यदि किन्ही महाराज जी को संक्रमण होता है तो उसका पूर्ण दोष आपको लगेगा अतः पूर्ण सावधानी रखें

📹 सलग्न वीडियो देखें जिसमें कैसे कुछ दिन पूर्व विहार में आचार्यश्री ससंघ के आसपास श्रावकों ने भीड़ लगाई है। उस भीड़ में अधिकतर श्रावक / श्राविकाओं ने मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। जबलपुर आगवानी के समय जबलपुर के श्रावक / श्राविकाओं द्वारा ऐसी गलती न हो इसका विशेष ध्यान रखें एवं आप सभी आत्मानुशासन का परिचय देते हुए आचार्यश्री ससंघ के प्रति उपरोक्त सभी सावधानियों का पालन करेंगे ऐसी उम्मीद करते हैं। जबलपुर चातुर्मास सानंद सम्पन्न हो ऐसी भावना भाते हैं।

⛳जिनशासन जयवंत हो⛳

*🛕जिनशासन संघ🛕*

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *