सिद्धक्षेत्र🌳🌳#सिद्धवरकूट??

JAIN SANT NEWS
 ➖♦️➖♦️➖♦️🌹🌹🌹🌿🌿🌿

              🚩मंदिर - परिचय 🚩

       आज हम आपको क्षेत्र स्थित मंदिर के दर्शन कराएंगे

                 सिद्धक्षेत्र के इस विशाल सिदश्रेत्र्र से #मोक्ष गये दो चक्रवर्ती एवं दसकुमार के चरण रखे गये है जिसे हम #चरण_छत्री  कहते है।

                   इसी विशाल प्रांगण में  ४थे नंबर पर १००८ भगवान् बाहुबली का विशाल मंदिर है, जिसमें सफेद पाषाण की ११ फीट ऊंची प्रतिमा विराजमान हैं सिद्धक्षेत्र पर होने वाले त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव  "होली मेला" पर इसी प्रतिमा का जलाभिषेक किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है।  इसी प्रतिमा के दांए में १००८ भगवान चंदाप्रभु एवं बांए १००८ भगवान संभवनाथ की प्रतिमा विराजीत है।  

                   इसी मंदिर से हम ५वें नंबर के मंदिर में प्रवेश करते हैं जिसमें  समवशरण की बहुत ही सुंदर रचना की गयी हैं जहां १००८ श्री पार्श्वनाथ भगवान विराजमान हैं, इस मंदिर को #गंधकुटी कहते हैं इसी वर्ष "होली मेले" पर इस #गंधकुटी मंदिर पर बहुत ही सुन्दर शिखर का निर्माण किया गया।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *