सड़क हादसा में साध्वी गणिनी सौम्य नंदनी माता जी घायल

JAIN SANT NEWS जबलपुर

जबलपुर मुख्य मार्ग पर टोल नाके के पास आज एक बेहद पीड़ादायक हादसा हुआ, जिसमें जैन साध्वी गणिनी सौम्य नंदनी माता जी गंभीर रूप से घायल हो गई।

माता जी ग्राम हथनी से पद विहार करते हुए पवित्र तीर्थ कुंडलपुर की ओर जा रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर व कंधे में गंभीर चोट, हाथ में फैक्चर की आशंका है. स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक नशे में प्रतीत हो रहा था – यह अत्यंत चिंता का विषय है।

पदयात्रा करने वाले तपस्वी साधु- साध्वियों के लिए सड़क सुरक्षा का अभाव गहरी चिंता का विषय बनता जा रहा है। धर्म मार्ग पर चलने वाले इन महान आत्माओं को बार-बार ऐसी घटनाओं का शिकार होते देख समाज में व्याप्त लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता पर प्रश्न खड़े होते हैं. प्रशासन से आग्रह है कि पद- विहार करने वाले संतों की सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *