साध्वी डॉ हर्ष प्रभा का देवलोक गमनश्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय से निकाली महाप्रयाण यात्रा

JAIN SANT NEWS

उदयपुर – 15 अक्टूबर 2025
उदयपुर में श्रमण संघीय साध्वी डॉ. हर्ष प्रभा का संथारापूर्वक देवलोकगमन हो गया। 71 वर्ष की आयु में साध्वीजी ने 14 अक्टूबर को प्रातःकाल करीब 12रू50 बजे अंतिम सांस ली। उनके देवलोकगमन से श्रमण संघ और आचार्य अमर पुष्कर देवेन्द्र संप्रदाय में शोक की लहर छा गई।
श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय के महामंत्री रमेश खोखावत ने बताया कि साध्वी हर्ष प्रभा उपाध्याय पुष्कर मुनि व आचार्य देवेंद्र मुनि की सुशिष्या थीं और वर्तमान आचार्य शिवमुनिजी की आज्ञानुवर्तिनी थीं। वे पिछले 35 वर्षों से उदयपुर के तारक गुरु जैन ग्रंथालय परिसर में स्थिरवास कर रही थीं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेशलाल गोखरू ने बताया कि साध्वीजी के पार्थिव शरीर की डोल यात्रा मंगलवार को दोपहर 12रू15 बजे शास्त्री सर्कल स्थित तारक गुरु जैन ग्रंथालय से प्रारंभ होकर विविध मार्गों से होती हुई अशोक नगर “मोक्ष धाम” परिसर पहुँची, जहां साध्वी श्री के पार्थिव देह को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। देवलोक गमन के समाचार प्राप्त होते ही उदयपुर दृ जयपुर, किशनगढ़ इत्यादि शहरों के श्रावक दृ श्राविकाओं में शोक की लहर छा गई।

परिचय –
अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रमण संघीय महासाध्वी हर्ष प्रभा का जन्म 17 मई 1954 को किशनगढ़ में पूनमचंद कंचनदेवी झामड़ के परिवार में हुआ था। उन्होंने 2 फरवरी 1977 को 23 वर्ष की आयु में उदयपुर में साध्वी प्रभावती से जैन भागवती दीक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने जैनागमों का गहन अध्ययन किया और हिन्दी, संस्कृत तथा प्राकृत भाषा में पारंगत थीं। उन्होंने महाराणा कुंभा कालीन श्वेताम्बर जैन साहित्य विषय पर प्रयागराज के हिंदी साहित्य संस्थान से पीएचडी की थी। साध्वीजी ने 48 वर्षों तक संयम धर्म का पालन करते हुए आध्यात्मिक जीवन व्यतीत किया। उदयपुर क्षेत्र में साध्वी श्री का विचरण अधिक रहा था।
सांत्वना व्यक्त- 
साध्वी डॉ हर्ष प्रभा के स्वर्गवास से समूचे जैन समाज में शोक की लहर छा गई। इस अवसर पर श्रमण संघीय आचार्य शिव मुनि, उपाध्याय रमेश मुनि, महाश्रमण काव्यतीर्थ जिनेंद्र मुनि, राजस्थान प्रवर्तक डॉ. राजेंद्र मुनि, श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि, उपप्रवर्तक नरेश मुनि, महासाध्वी प्रियदर्शना, साध्वी सत्यप्रभा, उपप्रवर्तिनी साध्वी डॉ. दिव्यप्रभा, साध्वी संयमप्रभा, साध्वी विनयप्रभा, साध्वी मंगलज्योति, साध्वी डॉ. सुलक्षनप्रभा, साध्वी शुभजी, साध्वी डॉ. प्रतिभा, आभाश्री सहित अनेक साधु – साध्वियो साध्वी डॉ हर्ष प्रभा को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *