विद्यासागर गोशाला को मिली टीएमआर मशीन

JAIN SANT NEWS Pawai

विद्यासागर गोशाला को टीएमआर मशीन भेंट करने के दौरान दयोदय महासंघ के सदस्य।

पवई नि.प्र.। पन्ना जिला सहित मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी एवं विभिन्न सुविधाओं से युक्त गोशाला श्री विद्यासागर गोरक्षा एवं संवर्धन समिति पवई द्वारा संचालित गोशाला में गोवंश के उत्तम भोजन व्यवस्था हेतु सानी बनाने की मशीन जो नई तकनीक से कम समय में भूसा और अन्य खाद्य पदार्थों को मिलाकर अधिक से अधिक सानी बनाने की क्षमता रखती है।

ऐसी महत्वपूर्ण मशीन दयोदय महासंघ के द्वारा गोशाला में उपलब्ध कराई गई है। दिगंबर जैन मंदिर पवई प्रांगण में मशीन के आने पर समस्त जैन समाज पवई एवं नगर वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की करते हुए दयोदय महासंघ एवं गोशाला पवई के उत्तम प्रबंधन एवं संचालन के लिए गोशाला के सभी पदाधिकारियों और जैन समाज पवई की प्रशंसा करते हुए गोसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टतम कार्य करने के लिए सभी की सराहना की है।

इस अवसर पर गोशाला समिति अध्यक्ष नितिन जैन पवई, जैन समाज अध्यक्ष सिंघई विनोद कुमार जैन, ज्ञान चंद्र जैन, पवन कुमार जैन, अजित कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, विजय कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, संजय कुमार जैन, संदीप कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, अमित कुमार जैन, श्रेयांश जैन, मनु जैन, आशीष जैन सहित जैन समाज के गणमान्य नागरिक एवं पवई नगरवासियों ने गोशाला में सहयोग करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *