*शराबी मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मारी, मुनि महाराज घायल
*जिंतूर (महाराष्ट्र)विहार के दौरान बाइक पर सवार 3 शराबियों ने पूज्य मुनि श्री सौम्यसागर महाराज को टक्कर मारी जिससे उनके एक पैर और एक हाथ में माइनर फ्रैक्चर हुआ है सिर में भी थोड़ी सी चोट है लेकिन वे स्वस्थ हैं इस घटना में विहार में साथ चल रहा एक जिंतूर का श्रावक भी घायल हुआ है उसे ज्यादा चोटें आई हैं घटना 26 फरवरी की दोपहर बाद की है घटनास्थल से जिंतूर की दूरी 10 किलोमीटर रह गई थी। अचानक हुए इस घटनाक्रम में अफरा तफरी मच गई जैन समाज के लोग एकत्रित हो गए सूचना मिलने पर डोंगरगढ़ में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के पास ब्रह्मचारी तात्या भैया थे वे सीधे आज सुबह जिंतूर पहुंच गए हैं और महाराज जी शीघ्र स्वस्थ हो इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुनि संघ में 6 मुनि महाराज है। 27 फरवरी को सुबह 10:30 बजे ब्रह्मचारी तात्या भैया जी से मेरी बात हुई है उन्होंने महाराज जी के स्वास्थ्य के बारे में यह पूरी जानकारी दी है चिंता की कोई बात नहीं है सभी धर्म प्रेमी बंधु मुनि श्री सौम्यसागर महाराज जल्दी स्वस्थ हो इसके लिए कम से कम एक माला नमोकार मंत्र की अवश्य फेरे।
👉🏼विहार में इस तरह की घटनाएं ना हो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के समाजसेवियों को ध्यान रखना होगा और पुलिस को सूचना देना होगी🙏🙏🙏🙏
*मुकेश जैन ढाना
*अध्यक्ष *श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा सागर*
