वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज सानिध्य में होगा| वहृद भक्तामर विधान ||
किशनगढ़
परम पूज्य वात्सल्य वारिधि 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में वहृद भक्तामर विधान का आयोजन दिनांक 16 फरवरी से 24 फरवरी तक मदनगंज किशनगढ़ के आर के कम्युनीटी परिसर में किया जाएगा।
अध्यक्ष श्री विनोद पाटनी ,श्री सुभाष बड़जात्या मंत्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत मदनगंज किशनगढ़ ने बताया कि 16 फरवरी से 23 फरवरी तक वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सानिध्य में वृहद श्री भक्तामर मंडल विधान का आयोजन श्री कुमुद सोनी अजमेर विधानाचार्य के निर्देशन में होगा। प्रतिदिन दोपहर को श्री जी के अभिषेक ,नित्य नियम पूजन के बाद मंडलविधान की पूजन होगी।
16 फरवरी को प्रातः 7:00 घट यात्रा श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर से प्रारंभ होगी जिसका समापन आरके कम्युनिटी सेंटर पर होगा।विधानाचार्य कुमुद सोनी अजमेर के निर्देशन में प्रातः 8:15 को ध्वजारोहण, आचार्य निमंत्रण, मंडल शुद्धि, मंडप शुद्धि , तथा भगवान विराजमान किए जाएंगे ।इंद्र प्रतिष्ठा , जाप अनुष्ठान, अंकुरारोपण किया जावेगा ।
इसके पश्चात आचार्य श्री के आशीर्वचन होंगे दोपहर 12:30 को इंद्रो का सकली करण श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा तथा आचार्य श्री के आशीर्वचन होंगे।
इसके पश्चात श्री भक्तामर मंडल विधान की पूजन प्रारंभ होगी। शाम 7:00 बजे महाआरती की जावेगी।
दिनांक 17 फरवरी से 23 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर को श्री जी के अभिषेक शांतिधारा के बाद श्री भक्तामर महामंडल विधान की पूजन की जावेगी। पूजन के बीजाक्षरो का वाचन आचार्य श्री
एवम् संघस्थ साधुओं के द्वारा किया जावेगा।इसके बाद आचार्य श्री के मंगल प्रवचन होगे।
शाम को महामंगल आरती होगी। इस महा आयोजन में अनिल जैन एंड पार्टी महुआ अपनी संगीत स्वर लहरिया बिखेरेंगे।
गौरव पाटनी प्रचार मंत्री ने बताया
दिनांक 24 फरवरी को प्रातः 7 बजेश्रीजीकेअभिषेक ,महाशांतिधारा के बाद पूजन होगा। प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी की अक्षुण्ण मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परम्परा के तृतीय पट्टाधीश आचार्य श्री धर्म सागर जी का 55 वा आचार्य पदारोहण आचार्य श्री की विशेष द्रव्यों से पूजन की जावेगी।आचार्य श्री एवम् संघस्थ साधुओं द्वारा गुणानुवाद विनयांजलि द्वारा किया जावेगा।
प्रातः 10 बजे महामंडल की पूर्णाहुति में विश्व शांति महायज्ञ किया जावेगा। दोपहर को आर के कम्युनीटी से श्रीजी की रथयात्रा श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर जावेगी।
राजेश पंचोलिया वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी के साथ
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
