दो महान आचार्यों का महामिलन 16 को धर्मतीर्थ पर
कचनेर
16 फरवरी एक नया इतिहास लिखने जा रही है जब धर्मतीर्थ पर दो महान आचार्यों का मिलन होगा जो बहुत ही अभूतपूर्व होगा यह महामिलन 16 फरवरी की शाम को होगा।


यह महामिलन नंदी परंपरा के दो महान आचार्य पूज्य प्रज्ञाश्रमण सास्वताचार्य आचार्य श्री 108 देवनंदीजी गुरुदेव संघ एवं परम पूज्य आर्षमार्ग संरक्षक प्रज्ञायोगी आचार्य श्री 108 गुप्तिनंदीजी गुरुदेव संघ का होगा।
इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां धर्मतीर्थ पर की गई। इस पावन तीर्थ पर आगामी दिनों में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है जिसमें देश ही नहीं विदेशों से भी भक्तों के आने की उम्मीद है। नंदी परंपरा के दो महान आचार्यों के महामिलन के लिए सभी की निगाहें धर्मतीर्थ पर टिकी हुई हैं।
यह सभी भली-भांति जानते हैं की इन दो महान आचार्य ने जिन शासन की प्रभावना को बलवती किया है। इन्होंने जैन धर्म की प्रभावना को देश ही नहीं विदेशों तक पहुंचाया है।और जैन धर्म की ध्वजा को जयवंत किया है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
