104 वर्षौय श्राविका जिनकी पांच पीढ़ीया आचार्य वर्धमान सागर महाराज परंपरा से जुड़ी है

JAIN SANT NEWS

104 वर्षौय श्राविका जिनकी पांच पीढ़ीया आचार्य वर्धमान सागर महाराज परंपरा से जुड़ी है

जय जिनेंद्र हम चर्चा कर रहे हैं 104 वर्षीय श्राविका का एवं उनकी पांच पीढ़ियों के संबंध में।
जैसा कि आप जानते है कि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सहित श्री महावीर जी 24 वर्षो बाद होने वाले महामस्तकाभिषेक में प्रमुख सानिध्य हेतु कर्नाटक से राजस्थान पधारे हैं।

संयोग रहा कि 104 वर्षीय श्रीमती मोटर देवी सीकर जो कि आचार्य श्री शिव सागर जी आ श्री धर्म सागर जी आचार्य श्री अजित सागर जी के समय से संघ परम्परा से जुड़ी हैं आहार भी देती है।उनकी यह भावना हुई कि मुझे वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के दर्शन करना है तथा उनसे समाधि स्वीकृति लेनी है ।श्रीमती मोटर देवी के पुत्र पंडित धर्म चंद जी शास्त्री गुरु जी सीकर आचार्य श्री के संंघ में संघस्थ होकर अध्यापन और धार्मिक शिक्षण का कार्य कर रहे हैं ।उनकी भी उम्र 80 वर्ष की है वही आपके दो पुत्र एवं एक पुत्री तीसरी पीढ़ी के रूप में है तीसरी पीढ़ी में पुत्र सुकेश जी हैं उनकी चौथी पीढ़ी में पुत्रवधू श्रीमती अंकिता स्वर्गीय सौरभ जैन है तथा पांचवी पीढ़ी में अंकिता जी का 5 वर्ष का पुत्र तनिष्क है ।

इसी प्रकार दूसरे वरिष्ठ पुत्र स्वर्गीय श्री शेखरचंदजी की पत्नी नेमी देवी की उम्र भी 78 वर्ष है तीसरी पीढ़ी के रूप में आपके भी 4 पुत्र एवं 2 पुत्री है। जिनके भी पुत्र 4 थी तथा 5 वी पीढ़ी के रूप में है।

इस संबंध में पंडित श्री धर्मचंद जी गुरु जी से जब चर्चा हुई तब आपने बताया कि हमारी माता जी ने बहुत ही धर्म ध्यान और हिम्मत से हमें सबको पढ़ा लिखा कर इस योग्य बनाया ।क्योंकि जब हमारे पिताजी का निधन हुआ तब मेरी उम्र मात्र 5 वर्ष की थी किंतु हमारी मातोश्री ने हम सब दोनों भाइयों को और परिवार को बहुत ही हौसले और हिम्मत के साथ उच्च स्तरीय संस्कार दिए है।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि आदरणीय श्री धर्म चंद जी गुरूजी के शिष्य मुनि श्री चिंतन सागर जी
आर्यिका श्री महायशमति जी, आ श्री देवयशमति जी,आ श्री देवागम मति जी,आ श्री संगीतमति जी,आ श्री सम्पन्नमति जी
नव दीक्षित आ श्री विश्व यश मति जी,आ श्री पदमयश मति जी आ श्री दिव्ययश मति जी के रूप में धर्म प्रभावना कर रहे हैं।
राजेश पंचोलिया इंदौर वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी

संकलन

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *