मड़ावरा में चमकेशहर के युवा सितारे मुनि श्री अभयसागर महाराज संघ का पिच्छिका परिवर्तन संपन्न

JAIN SANT NEWS मडावरा

मड़ावरा में चमकेशहर के युवा सितारे मुनि श्री अभयसागर महाराज संघ का पिच्छिका परिवर्तन संपन्न

मडावरा

निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभय सागर जी महाराज मुनिश्री प्रभात सागरजी महाराज मुनिश्री निरिहसागर जी महाराज ससंघ के भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह में अशोक नगर की युवा समाज सेवी संस्था श्री दिगम्बर जैन युवा वर्ग ने संगीत के साथ भव्य प्रस्तुति दी समारोह के प्रारंभ में जैन युवा वर्ग के संरक्षक विजय धुर्रा ने कहा कि मडावरा जैन समाज के आमांत्रण पर युवा वर्ग के सैकड़ों कार्यकर्ता परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभय सागर जी महाराज ससंघ के चरणों में अपनी भक्ति समर्पित करने आये है।

ये सिर्फ पिच्छिका परिवर्तन समारोह नहीं है ये हदृय परिवर्तन का महोत्सव है। जहां श्रद्धालु भक्ति भाव से संयम के मार्ग को अंगीकार कर रहे हैं। जिसे हम इस नगर की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ कर रोचक बीना कर आप के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।

मयूर नृत्य के साथ लाई गई पिच्छिका 

      
समारोह में संगीत के साथ प्रस्तुत देते हुए युवा वर्ग के संरक्षक शैलेन्द्र श्रागर ने कहा कि हमारे नगर में मुनि श्री के चातुर्मास ने इन युवाओं में एक नई चेतना भर दी। युवा जोश तब ही से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहा है।इस दौरान आचार्य श्री के चित्र का अनावरण कमेटी द्वारा व दीप प्रज्वलन संत जनो के परिवार जन श्री अभिनन्दन साधेलिया सहित सभी ने किया।

इस अवसर पर मुनि श्री अभय सागर जी महाराज ससंघ को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य राकेश लालाजी अशोक नगर राजेश कुमार मड़ावरा श्रेयांस कुमार सिंघई ने किया इस दौरान मुनिश्री के पाद प्रक्षालन किया गया इसके बाद वालिका मंडल की प्रज्ली जैन यशा जैन माही जैन उन्नति जैन ने नृत्य के साथ मंगलाचरण की प्रस्तुति दी वहीं मंगल गान सोम्या जैन किया

*महाराजा वाजीराव अश्व पर लाये पिच्छिका*

शैलेन्द्र श्रागर के भजनों में झुमते नाचते श्रद्धालूओ की जय जय कार के बीच 17वी सदी में नगर के शासक के में किला बनवाने वाले वीर मराठा शासक पेशवा बाजीराव मुनि श्री नीरीह सागर महाराज की पिच्छिका को अश्व पर सवार होकर सेना के साथ लाये। जिसे युवा वर्ग के अध्यक्ष सुलभ अखाई, अंकित सन्तूरा, अंकित, मंटू छाया, डॉ पंकज अमरोद सहित साथीयों ने मंच को समर्पित किया।

विमोचन कमेटी के सदस्य वह सेवा में रहें सभी कार्यकर्ताओं ने किया। बाद में श्रद्धालुओं ने नियम पूर्वक भेट किया वहीं पुरानी पिच्छिका पंडित सन्तोष कुमार को मिली।

मयूर नृत्य के साथ लाई गई पिच्छिका 

वहीं मुनिश्री प्रभात सागरजी महाराज की पिच्छिका को मयूर नृत्य के साथ श्रद्धालुओं की जय जय कार के बीच आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पास से पिच्छिका को लाया गया जहां इसको नगर से पहुंचे महिला मंडल ने मंच तक पहुंचाने का सौभाग्य प्राप्त किया। जिसका विमोचन नगर की महिला मंडल व बालिका मंडल के सदस्यों ने किया। जिसे नियम लेने वाले भक्तों ने भेंट किया। वहीं पुरानी पिच्छिका लेनें का सौभाग्य रत्नेश कुमार वैद्य को प्राप्त हुआ।

*अभय सागर जी महाराज की पिच्छिका आई रथ से*

निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभय सागर जी महाराज की पिच्छिका को वर्णीजी के कथानक से जोड़ कर लाया गया जिसमें महान साधक क्षुल्लक श्री गणेश प्रसाद जी वर्णी के जीवन गाथा को कथानक के रूप में प्रस्तुत किया गया जिसको बालिका मंडल की बेटियो ने मंच पर पहुंचाया। जिसका विमोचन बाल ब्रह्मचारी बहनों द्वारा किया गया।

जिसे भक्तों ने भेंट किए वहीं पुरानी पिच्छिका लेनें का सौभाग्य कपूरचन्द्र जैन इस दौरान युवा वर्ग के साथीयों का सम्मान कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
*थूवोनजी कमेटी ने किए श्री फल भेंट*
पिच्छिका परिवर्तन समारोह में देशभर के श्रद्धालुओं के साथ ही दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल महामंत्री विपिन सिंघई उपाध्यक्ष राकेश अमरोद मंत्री राजेन्द्र हलवाई आडीटर राजीव चन्देरी युवा वर्ग के अभिषेक ठेकेदार सचिन एन एस सहित अन्य भक्तों ने श्री फल भेंट किए।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *