भगवान जिनेन्द्र देव की महाआरती के लिए गाजेबाजे से निकाली शोभायात्रा
निवाई
आर्यिका 185 विज्ञाश्री माताजी के सानिध्य में अग्रवाल जैन मंदिर पर नो दिवसीय सिद्ध चक्र मण्डल विधान के अन्तर्गत शनिवार की रात में जिनेन्द्र देव की महाआरती की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकडों श्रद्धालुओं ने महाआरती की भव्य अगुवानी की गई।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि महाआरती की शोभायात्रा शनिवार की रात्रि में गाजेबाजे के साथ स्टेट बेंक आफ इंडिया के समीप जैन भवन से रवाना होकर अग्रवाल जैन मंदिर पहुंची जहाँ समाजसेवी पवन कुमार जैन सत्यनारायण जैन विनोद कुमार जैन गिर्राज जैन महेश जैन ने भक्ति नृत्य करते हुए महाआरती की अगुवानी की तथा सिद्ध चक्र मण्डल विधान स्थल पर भगवान शांतिनाथ , पंचपरमेष्ठी की आरती , एवं सिद्ध चक्र मण्डल विधान की आरती संगीत के साथ की गई जिसमें सेकडों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जौंला ने बताया कि महाआरती की शोभायात्रा के मार्ग मे श्रद्धालु नाचते गाते हुए पुष्पवृष्टि करते हुए चल रहे थे। महाआरती स्थल पर विधानाचार्य जिनेश भैया सोधर्म इन्द्र महेन्द्र जैन रामपाल जैन ज्ञानचंद जैन महेन्द्र जैन ताराचंद जैन विनोद जैन महेन्द्र चंवरिया सुनील भाणजा महावीर प्रसाद पराणा सुशील जैन देवेन्द्र आंडरा राजेश सांवलिया नेमीचंद जैन विमल सोगानी संजय सोगानी प्रदीप जैन राहुल जैन सहित अनेक इन्द्र इन्द्राणियो एवं श्रद्धालुओं ने महाआरती करके पूजा अर्चना की।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
