पथरिया मध्यप्रदेश में निवाई जैन समाज को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य मिला

JAIN SANT NEWS निवाई

पथरिया मध्यप्रदेश में निवाई जैन समाज को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य मिला

निवाई

परम पूज्य गणाचार्य विरागसागर महाराज के सानिध्य में पथरिया मध्यप्रदेश मे आयोजित आचार्य पदारोहण महोत्सव एवं पिच्छीका परिवर्तन समारोह कार्यक्रम में निवाई जैन समाज को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस दौरान समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया किनिवाई जैन समाज के श्रद्धालु विष्णु बोहरा भंवर लाल चांदसेन एडवोकेट अशोक जैन सुनील जैन जयपुर आदि श्रद्धालुओं ने संगीत के साथ भक्ति नृत्य करते हुए भारत गौरव विरागसागर महाराज को जयधोष के साथ शास्त्र भेंट किया। जौंला ने बताया कि भारत गौरव गणाचार्य विरागसागर महाराज की जन्मभूमि संध सहित पथरिया मध्यप्रदेश में विराजमान है। पथरिया मे फरवरी 2023 मे जिनबिम्ब पंचकल्याणक एवं युगप्रतिक्रमण अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *