भामाशाह अशोक पाटनी आरके मार्बल ग्रुप ने अतिशय क्षेत्र सरोद के लिए दिया गया विशेष सहयोग

JAIN SANT NEWS भवानीमंडी

भामाशाह अशोक पाटनी आरके मार्बल ग्रुप ने अतिशय क्षेत्र सरोद के लिए दिया गया विशेष सहयोग

भवानीमंडी

हाड़ोती का पावन तीर्थ सरोद जहा विराजे है अतिशयकारी पार्श्वनाथ भगवान जिनका अतिशय भी बहुत दिव्य है। हर कोई बस बाबा को निहारता हुआ नजर आता है। यह  स्थान भवानीमंडी से महज 10km की दूरी पर है। यहां जिनालय का निर्माण कार्य चल रहा है।

इस जिनालय के निर्माण में भामाशाह अशोक पाटनी आरके मार्बल ग्रुप द्वारा विशेष सहयोग दिया गया।

जिसका समिति ने आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने अपने सीमेंट वंडर सीमेंट को विशेष रियायत पर प्रदान किया। समिति के श्रीमान पदम गंगवाल, श्रीमान प्रेमचंद गंगवाल, श्री जम्बु कुमार गंगवाल परिवार मिश्रौली एक शादी समारोह में किशनगढ़ गए। वहां पर आर के मार्बल श्रीमान अशोक पाटनी से उनकी मुलाकात हुई। सुनकर वे गदगद हुए। और उन्होंने सरोद मंदिर हेतु सीमेंट रियायत पर दिया।

सचमुच धर्मयातनो के प्रति उनका सहयोग लगाव सदा है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *