27 वां वर्षायोग निष्ठापन एवं पिच्छिका परिवर्तन समारोह 6 नवम्बर को

Uncategorized

27 वां वर्षायोग निष्ठापन एवं पिच्छिका परिवर्तन समारोह 6 नवम्बर को*

कामा

परम पूज्य विनीत धाम प्रणेता, युवाओं के हृदय सम्राट आचार्य श्री विनीत सागर महाराज ससंघ का 27 वां पावन वर्षयोग निष्ठापन एवं नवीन पिच्छिका परिवर्तन समारोह सकल दिगंबर जैन समाज कामा एवं वर्षा योग समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है।*पावन सानिध्य*:-प पू आचार्य श्री 108 विनित सागर महाराज,मुनि श्री 108 अजित सागर जी महाराज का प्राप्त हो रहा है यह कार्यक्रम दिनांक*:- रविवार,6 नवम्बर 2022को,दोपहर 12.35 बजे से:- श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण कोट ऊपर कामां में होगा व ध्वजारोहण – श्री दिनेश चन्द, नवीन कुमार जैन ठेकेदार कामां व मंच उद्धघाटन जैन मित्र मंडल कामां व चित्रअनावरणश्री दीपक जैन दीपांशु जैन लहसरिया फरीदाबाद(कामां वाले)
दीप प्रज्ज्वलन* -श्री मुकेश जैन भट्टे वाले कोसीकलां कर कमलों से संपन्न होगा।

इस आयोजन में संगीतकार राकेश जैन भरतपुर होगे कार्यक्रम के क्रम में मंगलाचरण,सांस्कृतिक कार्यक्रम,पाद प्रक्षालन,शास्त्र भेंट ,नवीन पिच्छिका परिवर्तन,सम्मान, प्रवचन आदि कार्यक्रम आहूत होगे।

कार्यक्रम पश्चात सभी आगंतुकों व सकल जैन समाज की वात्सल्य भोज की व्यवस्था रखी गई है।आचार्य विनीत सागर वर्षायोग समिति,सकल दिगम्बर जैन समाज कामां ने सभी से अपील की है की उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन करें।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *