मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज सानिध्य मे मधुबन मे हो रहा है धार्मिक अनुष्ठान
मधुबन
पावन तीर्थ सिद्धभूमि पारसनाथ : मधुबन में मुनिश्री 108 प्रमाण सागर महाराज के सानिध्य में हो रहा है धार्मिक अनुष्ठान जिसमे देश ही नहीं विदेशो से भी भक्त जुट रहे है वही अष्टान्हिका के पुनीत बेला मे गुणायतन समेत विभिन्न जिनालयो में भक्ति आराधना हो रही है इसमे गुणायतन परिसर मे भव्य पांडाल बनाया गया जहा 8 दिनों तक महती धर्म आराधना होगी इन अनुपम पालो मे प्रतिदिन प्रतिमा अभिषेक होता है व मुनिश्री के श्रीमुख से शांतिधारा का उच्चारण होता है भक्त नियम क्रियाओं के साथ मंडल विधान मे शामिल हो रहे है व भक्ति आराधना कर रहे है
वही मधुबन की तेरा पंथी कोठी में महाराष्ट से आए लगभग 300 भक्तो का भक्तो के समूह द्वारा समोशरण महामण्डल किया जा रहा हैं आपको बता डे सन्मति संस्कार मंच जो महाराष्ट्र की जैन समाज की स्वयं सेवी संस्था है पिछले 16 वर्षों से प्रतिवर्ष पारसनाथ मधुबनलगभग 2 से 3 सौ तक समूह में आकर पारसनाथ पर्वत की यात्रा करते हैं साथ ही पारसनाथ में कार सेवा के तहत साफ-सफाई भी स्वयं कार सेवक करते हैं। जो एक अनुकरणीय कार्य है
पारसनाथ यात्रियों की चिकित्सा सुविधा के लिए अस्पताल की मांग
सन्मति संस्कार मंच के संस्थापक सुरेश चौगलेने प्रेसवार्ता कर झारखंड सरकारसमेत जिला प्रशासन से पारसनाथ
आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाके मांग रखी। कहा किपारसनाथ में प्रति वर्ष दर्जनों कीसंख्या में तीर्थयात्री इलाज के
अभाव में दम तोड़ देते हैं, पर्वसे लेकर नीचे मधुबन तक इलाज की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है साथ ही जैन संस्था से भी सन्मतिसंस्कार मंच के द्वारा कहागया है कि संस्था मधुबन में एकबड़ा हॉस्पिटल का निर्माण करें।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
