मुनिश्री शुद्धसागर जी महाराज के सानिध्य में होगा नंदीश्वर दीप विधान

JAIN SANT NEWS बोराव

मुनिश्री शुद्धसागर जी महाराज के सानिध्य में होगा नंदीश्वर दीप विधान

बोराव

अष्ठानिका महापर्व के अंतर्गत धर्म नगरी बोराव में दिगम्बर सरोवर के राजहंस , परम पूजनीय संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के पावन आशीर्वाद एवं परम पूजनीय आचार्य गुरुवर 108 श्री विशुद्ध सागर महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 शुद्धसागर महामुनिराज के पावन सानिध्य में एवम रामगंज मंडी के आकाश जी आचार्य – प्रशांत श्री आचार्य के निर्देशन में नंदीश्वरद्वीप विधान का भव्य आयोजन दिनांक 3 नवंबर 2022 गुरुवार को होने जा रहा है।
आयोजन के क्रम में मुनि संघ की आहारचर्या- प्रातः 10:00 बजे,मंगलाचरण- दोपहर 12:45 बजे व मंडल विधान – दोपहर 01:00 बजे होगा। इन अनुपम पलो में सांय 4:00 बजे मुनि श्री का उदबोधन होगा तद उपरान्त वात्सल्य भोज होगा।

यह आयोजन – ठग परिवार बोराव की और से किया जा रहा है।

:- श्री सकल दिगम्बर जैन समाज बोराव तहसील :- रावतभाटा जिला :- चित्तौड़गढ़ (राज.)ने सभी से इस आयोजन में भाग लेंने की अपील की है।:- बाहर से पधारने वाले साधर्मी बंधुओं की आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था स्थानीय समाज द्वारा की गई है !

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपोर्ट

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *