चांदखेडी मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान मे हो रहा भक्तिमय वातावरण*

JAIN SANT NEWS चांदखेडी

*चांदखेडी मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान मे हो रहा भक्तिमय वातावरण*
चांदखेडी

कार्तिक मास की अष्ठानिका पर्व मे मूल रूप से चाँदखेडी एवं रामगंजमंडी निवासी के श्रेष्ठी श्री भगवान स्वरूप पदम कुमार जैन द्वारा मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद से बडे बाबा आदिनाथ की नगरी चाँदखेडी मे सिद्धचक्र महामंडल विधान विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

इसमे खानपुर एवं रामगंजमंडी सहित बाहर से पधारे कई श्रावकगण नित्य नियम पूजन का धर्म लाभ ले रहे है। कार्तिक सुदी अष्टमी को शोभायात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ शुरू हुए इस विधान मे भगवान की नित्य नियम पूजन बडी भक्ति भाव के साथ प्रतिष्ठाचार्य श्री वीरेन्द्र शास्त्री के सानिध्य मे होती है।

ललितपुर से आई संगीत पार्टी द्वारा संगीतमय पूजन एवं संध्या आरती एवं भरतपुर से पधारी नाटिका पार्टी द्वारा धार्मिक नाटिकाओ की प्रस्तुति करवाई जा रही है।

जिसमे णमोकार महामंत्र की महिमा, भरत बाहुबली संग्राम, भगवान नेमिनाथ की बारात, वैराग्य एवं श्री कृष्ण संवाद इत्यादि का मंचन किया जा रहा है।

अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *