सहयोग के बिना जीवन नहीं- स्वस्तिभूषण माताजी

JAIN SANT NEWS जयपुर

सहयोग के बिना जीवन नहीं- स्वस्तिभूषण माताजी

जयपुर

जीव के गर्भ में आते ही परिवार में खुशियां छा जाती है।जो बालक मां की डाट और पिता के अनुशासन में रहता है उसका जीवन निखर जाता है।जो इसके विपरीत चलता है ,उसका जीवन बिगड़ जाता है।बच्चे पर सबसे पहला उपकार माता पिता का होता है।जन्म तो अनन्त बार लिया है ,लेकिन ऐसा जन्म जिस पर विजय पाई जा सके वो जन्म अनूठा होता है।ये उदगार गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ने मंगलवार को श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में उनके 53 वें अवतरण दिवस के मौके पर आयोजित धर्म सभा में व्यक्त किए।

इससे पूर्व मूलनायक भगवान पद्मप्रभ के अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। तत्पश्चात चातुर्मास मंगल कलश वितरण समारोह में कलश वितरण से पूर्व माताजी ससंघ ने अपनी पुरानी पिच्छिकाएं संयम के मार्ग पर चलने वाले श्रावकों को दी।

चातुर्मास कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ एवं मंत्री एडवोकेट जे एम जैन ने बताया कि माताजी क़ो,जिनवाणी भेंट का पुण्यार्जन विनोद जैन बूंदी, माताजी केपाद पक्षालन भूपेंद्र -रेखा हूमड़ मुम्बई ,कैलाश चन्द, माणक ,रमेश ठोलिया जयपुर विकास रारा राउरकेला सहित चातुर्मास मंगल कलश पुण्यार्जक 53 परिवारों ने किया।

श्री जैन के मुताबिक अर्हतमति माताजी की पुरानी पिच्छिका सुमित्रा जैन मोहनबाडी को,गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी की पुरानी पिच्छिका ऊषा किरण जैन पदमपुरा को संयम के मार्ग पर चलने के फलस्वरूप दी गई। चातुर्मास कमेटी के मुख्य समन्वयक रमेश ठोलिया एवं उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि बताया कि समारोह में माताजी के अवतरण दिवस पर उनके गृहस्थ जीवन की माता क्षुल्लिका अर्हतमति, गृहस्थ जीवन के पिता क्षुल्लक परिणाम सागर सहित क्षुल्लिका सर्वेन्द्रमति माताजी, संस्कृति भूषण माताजी, ब्रह.प्रियंका दीदी,ब्रह.शालू दीदी, सुधीर जैन, हेमन्त सोगानी , अशोक जैन नेता, रमेश ठोलिया,विनोद जैन कोटखावदा, सुनील बख्शी, चेतन जैन निमोडिया, विनोद शास्त्री,पुष्पा सोगानी , मनोज सोनी,सहित अन्य गुरु मां के भक्तों ने विनयांजलि प्रस्तुत की।

क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर जैन एवं मंत्री एडवोकेट हेमन्त सोगानी ने बताया कि तत्पश्चात जयकारों के बीच चातुर्मास मंगल कलशों का पुण्यार्जक परिवारों को वितरण किया गया। मंच संचालन ब्रह.प्रियंका दीदी एवं चेतन जैन निमोडिया ने किया। आभार एडवोकेट सुधीर जैन ने व्यक्त किया।

इस मौके पर ज्ञान चंद झांझरी, सुरेन्द्र पाण्डया, सुबोध चांदवाड,आलोक मित्तल,विनय सोगानी, सुरेश सोनी, शिखर चन्द कासलीवाल,अशोक काला,कमल वैद,अक्षय मोदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य श्रेष्ठी एवं श्रावकगण उपस्थित थे।

संयुक्त मंत्री दीपक बिलाला एवंवित्त मंत्री अजय बड़जात्या ने बताया कि माताजी ससंघ का गुरुवार,3नवम्बर को पदमपुरा से प्रातः 7.00बजे गोनेर के लिए मंगल विहार होगा। माताजी ससंघ का गोनेर से जगतपुरा होते हुए शनिवार,5 नवम्बर को प्रातः 8.30बजे भट्टारकजी की नसियां में भव्य मंगल प्रवेश होगा। जहां आचार्य सुनील सागर महाराज, आचार्य शशांक सागर महाराज ससंघ से भव्य मिलन होगा। माताजी भट्टारक जी की नसियां से जवाहर नगर,चूलगिरी,दौसा, सिकन्दरा,श्री महावीरजी, करौली होते हुए मुरैना के ज्ञान तीर्थ की ओर मंगल विहार होगा।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *