ध्वजारोहण के साथ सिद्ध चक्र मण्डल अनुष्ठान का आगाज विधान की पूजा अर्चना मंगलवार 1 नवम्बर से

JAIN SANT NEWS निवाई

ध्वजारोहण के साथ सिद्ध चक्र मण्डल अनुष्ठान का आगाज विधान की पूजा अर्चना मंगलवार 1 नवम्बर से

निवाई

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी के सानिध्य में आयोजित होने वाले सिद्ध चक्र मण्डल विधान का शुभारंभ सोमवार को ब्रह्मचारी विधानाचार्य जिनेश भैया के विधिवत मंत्रोच्चार के द्वारा गाजेबाजे के साथ ध्वजारोहण किया गया विधान का ध्वजारोहण समाजसेवी रामपाल ओमप्रकाश शिवराज जैन चंवरिया ने किया।

चातुर्मास कमेटी के मीडिया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि ध्वजारोहण से पूर्व दीप प्रज्वलित एवं मंगल कलश स्थापित करके संगीत एवं जयधोष के द्वारा ध्वजारोहण किया। जौंला ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात सोधर्म इन्द्र महेन्द्र जैन मंजू जैन सानत इन्द्र बंटी झांझरी कुबेर इन्द्र ताराचंद जैन यज्ञनायक ज्ञानचन्द जैन ईशान इन्द्र महेन्द्र जैन एवं श्री पाल मेनासुन्दरी विनोद जैन सहित ध्वजारोहण कर्ता ने आर्यिका माताजी के समक्ष श्री फल समर्पित आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के बीच ध्वजारोहणकर्ता रामपाल चंवरिया का समाज द्वारा साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा,हेमचंद संधी, नेहरू बडा़गांव, मुकेश, हेमा जैन बनेठा, सुनील भाणजा, पदमचंद जैन, विमल, नीशु जैन, प्रदीप जैन, राहुल, मीनाक्षी जैन, राजेश सावंलिया, धर्मचंद जैन, संजय, शशी सोगानी, राकेश,पिंकी जैन, नरेश,सुनीता जैन, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को मंडप उदधाटन राजेश इन्द्रा जैन झिलाय करेंगे एवं अनुष्ठान का चित्र अनावरण धर्म चंद दिनेश कुमार राकेश कुमार अनिल कुमार जैन करेंगे।इस दौरान विधान का दीप प्रज्वलन सुभाष जैन चंवरिया करेंगे। जौंला ने बताया कि 1 नवम्बर मंगलवार से सिद्ध चक्र मण्डल विधान की पूजा अर्चना विधानाचार्य ब्रह्मचारी जिनेश भैया जयपुर द्वारा की जाएगी। इस दौरान आर्यिका विज्ञा श्री माताजी ने धर्म सभा को सम्बोधित किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *