मुनि श्री 108 सत्वसागर जी महाराज की हुई समाधी

JAIN SANT NEWS जयपुर

मुनि श्री 108 सत्वसागर जी महाराज की हुई समाधी

जयपुर

दिनांक 31-10 -2022 को भट्टारकजी की नसिया में आचार्य भगवंत श्री सुनील सागर गुरुदेव की पावन निश्रा में मध्यान्ह 12:40 पर मुनि श्री 108 सत्व सागर जी महाराज की सल्लेखना पूर्वक समाधि मरण हो गया है। पूज्य गुरुदेव ने उन्हें अंत समय मे उन्हें सबोधन भी दिया उन्होंने उत्तम समाधी को पाया पूज्य महाराज श्री तीन दिन से निर्जल उपवास की साधना रत थे

आचार्य श्री सुनील सागर चतुर्मास व्यवस्था समिति 2022 के महामंत्री ओमप्रकाश काला ने बताया की उनकी चकडोल यात्रा चूलगिरी (खानिया जी )के लिए मध्यान्ह में 2:00 भट्टारक जी की नसिया से रवाना होगी।

अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *